हिंदी में अनेक शब्दों, पदबंधों या वाक्यांश के लिए प्राय: एक शब्द का प्रयोग किया जाता है| इससे भाषा सुदृढ़, भावपूर्ण एवं चुस्त बनती है| साथ ही इससे लेखन में संक्षिप्तता आती है और लेख सुगठित हो जाता है| सम्बंधित प्रतियोगिता परीक्षा में इससे पांच प्रश्न पूछे जा सकते हैं| अभ्यास के लिए कुछ उदहारण नीचे दिए जा रहे हैं-
वाक्यांश एक शब्द
1.जो धन का दुरुपयोग करता हो अपव्ययी
2.जिसे जाना न जा सके अज्ञेय
3.जो कुछ न जानता हो अज्ञ
4.जो सबसे आगे रहता हो अग्रिणी
5.जो कानून के विरुद्ध हो अवैध
6.जिसका इलाज न हो सके असाध्य
7.जो कुछ न करता हो अकर्मण्य
8.बिना वेतन के काम करने वाला अवैतनिक
9.जिसे भुलाया न जा सके अविस्मरनीय
10.जो इस संसार से पार की वस्तु हो अलौकिक
11.दोपहर के बाद का समय अपराह्न
12.दोपहर के पूर्व का समय पूर्वाह्न
13.परस्पर एक दूसरे पर आश्रित अन्योन्याश्रित
14.जो वाणी द्वारा व्यक्त न की जा सके अनिर्वचनीय
15.जिसके पास कुछ न हो अकिंचन
No comments:
Post a Comment