Study Hunts

The Future Begins Here!

LightBlog

Breaking

Showing posts with label UP सहायक भर्ती परीक्षा. Show all posts
Showing posts with label UP सहायक भर्ती परीक्षा. Show all posts

Sunday, February 1, 2026

12:08 AM

Indian Post Office Complete Guide


1766➨ लार्ड क्लाइव द्वारा प्रथम डाक व्यवस्था भारत में स्थापित
1774➨ वारेन हेस्टिंग्स ने कलकत्ता में प्रथम डाकघर स्थापित किया
1786➨ मद्रास प्रधान डाकघर की स्थापना
1793➨ बम्बई प्रधान डाकघर की स्थापना
1854➨ भारत में पोस्ट ऑफिस को प्रथम बार 1 अक्टूबर, 1854 को , 1 अक्टूबर 2016 को 162 वर्ष हो जायेगे , डाक विभाग की स्थापना इसी समय से मानी जाती है

1863➨ रेल डाक सेवा आरम्भ की गयी
1873➨ नक्काशीदार लिफाफे की बिक्री प्रारंभ
1876➨ भारत पार्सल पोस्टल यूनियन में शामिल
1877➨ वीपीपी (VPP) और पार्सल सेवा आरम्भ
1879➨ पोस्टकार्ड आरम्भ किया गया

1880➨ मनीआर्डर सेवा प्रारंभ की गई
1911➨ प्रथम एयरमेल सेवा इलाहाबाद से नैनी डाक से भेजी गई
1935➨ इंडियन पोस्टल आर्डर प्रारंभ
1972➨ पिन कोड प्रारंभ किया गया
1984➨ डाक जीवन बीमा का प्रारंभ
1985➨ पोस्ट और टेलिकॉम विभाग प्रथक किये गए
1986➨ स्पीड पोस्ट (EME) सेवा शुरू

1990➨ डाक विभाग मुंबई व चेन्नई में दो स्वचालित डाक प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किये गए
1995➨ ग्रामीण डाक जीवन बीमा की शुरुआत
1996➨ मीडिया डाक सेवा का प्रारंभ
1997➨ बिजनेस पोस्ट सेवा को प्रारंभ किया गया
1998➨ उपग्रह डाक सेवा शुरू
1999➨ डाटा डाक व एक्सप्रेस डाक सेवा प्रारंभ

2000➨ ग्रीटिंग पोस्ट सेवा प्रारंभ
2001➨ इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रान्सफर सेवा (EFT) प्रारंभ
3 जनवरी 2002➨ इन्टरनेट आधारित ट्रैक एवं टेक्स सेवा की शुरुआत
15 सितम्बर 2003➨ बिल मेल सेवा प्रारंभ
30 जनवरी 2004➨ ई-पोस्ट सेवा की शुरुआत
10 अगस्त 2004➨ लोजिस्टिक्स पोस्ट सेवा प्रारंभ की गई

Wednesday, February 5, 2025

1:20 AM

List of Important Bird Sanctuaries of India


 1- कोलेरू पक्षी अभयारण्य / Kolleru Bird Sanctuary

Answer: आंध्र प्रदेश | Andhra Pradesh


2- ओखला पक्षी अभयारण्य / Okhla Bird Sanctuary

Answer: दिल्ली/उत्तर प्रदेश | Delhi/Uttar Pradesh


3- सलीम अली पक्षी अभयारण्य / Salim Ali Bird Sanctuary

Answer: गोवा | Goa


4- नल सरोवर पक्षी अभयारण्य / Nal Sarovar Bird Sanctuary

Answer: गुजरात | Gujarat


5- भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य / Bhindawas Wildlife Sanctuary

Answer: हरियाणा | Haryana


6- बांदली वन्यजीव अभयारण्य / Bandli Wildlife Sanctuary

Answer: हिमाचल प्रदेश | Himachal Pradesh


7- उधवा झील पक्षी अभयारण्य / Udhwa Lake Bird Sanctuary

Answer: झारखंड | Jharkhand


8- बांकापुर मोर संरक्षण रिजर्व / Bankapur Peafowl Conservation Reserve

Answer: कर्नाटक | Karnataka


9- कडालुंडी पक्षी अभयारण्य / Kadalundi Bird Sanctuary

Answer: केरल | Kerala


10- केरा बस्टर्ड अभयारण्य / Kera Bustard Sanctuary

Answer: मध्य प्रदेश | Madhya Pradesh


11- ग्रेट इंडियन बस्टर्ड अभयारण्य / Great Indian Bustard Sanctuary

Answer: महाराष्ट्र | Maharashtra


12- नालबाना पक्षी अभयारण्य / Nalabana Bird Sanctuary

Answer: ओडिशा | Odisha


13- हरिके झील पक्षी अभयारण्य / Harike Lake Bird Sanctuary

Answer: पंजाब | Punjab


14- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान / भरतपुर पक्षी अभयारण्य / Keoladeo National Park / Bharatpur Bird Sanctuary

Answer: राजस्थान | Rajasthan


15- कांजीरनकुलम पक्षी अभयारण्य / Kanjirankulam Bird Sanctuary

Answer: तमिलनाडु | Tamil Nadu


16- किताम पक्षी अभयारण्य / Kitam Bird Sanctuary

Answer: सिक्किम | Sikkim


17- नवाबगंज पक्षी अभयारण्य / Nawabganj Bird Sanctuary

Answer: उत्तर प्रदेश | Uttar Pradesh


18- आसन बैराज पक्षी अभयारण्य / Asan Barrage Bird Sanctuary

Answer: उत्तराखंड | Uttarakhand


19- रायगंज वन्यजीव अभयारण्य / कुलिक पक्षी अभयारण्य / Raiganj Wildlife Sanctuary / Kulik Bird Sanctuary

Answer: पश्चिम बंगाल | West Bengal

Thursday, March 7, 2024

5:58 AM

जनगणना 2011 Part- 1


★ भारत मे जनगणना की शुरूआत 1872 मे लॉर्ड मेयो के कार्यकाल मे हुयी थी। ★ भारत मे नियमित जनगणना की शुरूआत 1881 मे लॉर्ड रिपन के कार्यकाल मे हुयी थी। ★ 1881 मे जनगणना आयुक्त W.W. Plodan थे जबकि 1951 मे स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना के समय जनगणना आयुक्त R.A. Gopalswami थे। ★ दशकीय जनगणना की शुरुआत 1790 से अमेरिका मे हुयी। ★ 2011 की जनगणना यानी 15वीं जनगणना (स्वतंत्र भारत की 7वीं जनगणना) की शुरुआत महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त Dr. C. Chandramauli के द्वारा Apr 1, 2010 से की गयी। ★ जनगणना 2011 का शुभंकर “प्रगणक शिक्षिका” थी तथा इसका आदर्श वाक्य “हमारी जनगणना हमारा भविष्य” था। ★ जनगणना 2011 का अंतिम आंकडा Apr 30, 2013 को जारी किया गया। इसके अनुसार : ★ भारत की कुल जनसंख्या 1.2105 अरब है जिसमे 62.31 करोड (51.47%) पुरूष हैं एवं 58.74 करोड (48.53%) महिलायें हैं। ★ जनगणना 2011 के अनुसार देश मे अनुसूचित जाति की कुल जनसंख्या 20.14 करोड है जो देश की कुल जनसंख्या का 16.6% है। ★ जनगणना 2011 के अनुसार देश मे अनुसूचित जनजाति की कुल जनसंख्या 10.43 करोड है जो देश की कुल जनसंख्या का 8.6% है। ★ जनगणना 2011 के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5% है। ★ जनसंख्या मे वार्षिक वृद्धि दर 1.97% से घटकर 1.64% हो गयी है जबकि दशकीय वृद्धि दर 21.54% से घटकर 17.7% हो गयी है। ★ 2001 से 2011 के दौरान देश मे अनुसूचित जाति की दशकीय वृद्धि दर 20.8% रही। ★ 2001 से 2011 के दौरान देश मे अनुसूचित जाति की दशकीय वृद्धि दर 23.7% रही। ★ जनगणना 2011 के अनुसार देश की कुल जनसंख्या मे नगरीय जनसंख्या 31.2% (37.76 Crore) है जबकि ग्रामीण जनसंख्या 68.8% (83.28 Crore) है। ★ जनसंख्या घनत्व 325 प्रति वर्ग किमी से बढकर 382 प्रति वर्ग किमी हो गया है। ★ लिंगानुपात 933 से बढकर 943 हो गया है। ★ शिशु लिंगानुपात (0-6 वर्ष) 927 से घटकर 919 हो गया है। ★ अनुसूचित जातियों का लिंगानुपात 945 है। ★ अनुसूचित जनजातियों का लिंगानुपात 990 है। ★ जनसंख्या मे कुल साक्षर लोगों की संख्या 64.84% से बढकर 73% हो गयी है। ★ देश मे अब तक पूर्ण साक्षर घोषित किया गया एकमात्र राज्य Kerala है। ★ नगालैण्ड और अरूणाचल प्रदेश मे कोई भी अनुसूचित जाति (SC) निवास नही करती है। ★ हरियाणा एवं पंजाब मे कोई भी अनुसूचित जनजाति (ST) निवास नही करती है। ★ केन्द्रशासित प्रदेशों मे लक्षद्वीप तथा अंडमान निकोबार मे कोई भी अनुसूचित जाति निवास नहीं करती है। ★ दिल्ली, चंडीगढ एवं पुदुचेरी मे कोई भी अनुसूचित जनजाति निवास नही करती है। ★ जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप (64473) है। ★ सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य : (1) उत्तर प्रदेश {19.98 Crore = 16.51%} (2) महाराष्ट्र {9.28%} ★ न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य : (1) सिक्किम {6.10 लाख = 0.05%} (2) मिजोरम {0.09%} ★ सर्वाधिक जनसंख्या वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दिल्ली ★ न्यूनतम जनसंख्या वाला केन्द्रशासित प्रदेश : लक्षद्वीप ★ सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला राज्य : (1) महाराष्ट्र {5.08 Crore} , (2) उत्तर प्रदेश {4.44 करोड} ★ न्यूनतम नगरीय जनसंख्या वाला राज्य : सिक्किम (1.53 लाख) ★ सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य : गोवा (62.2%) ★ सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य : हिमाचल प्रदेश (90%) ★ सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या एवं प्रतिशतता वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दिल्ली ★ न्यूनतम नगरीय जनसंख्या प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश : अंडमान निकोबार ★ सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य : (1) बिहार {1106} (2) प. बंगाल {1028} ★ न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य : (1) अरुणाचल प्रदेश {17} (2) मिजोरम {52} ★ सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दिल्ली (11320) ★ न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला केन्द्रशासित प्रदेश : अंडमान निकोबार (46) ★ सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य : (1) केरल {1084} , (2) तमिलनाडु {996} ★ न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य : (1) हरियाणा {879} , (2) जम्मू-कश्मीर {889} ★ सर्वाधिक लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश : पुदुचेरी (1037) ★ न्यूनतम लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दमन व द्वीप (618) ★ सर्वाधिक शिशु (0-6 वर्ष) लिंगानुपात वाला राज्य : अरूणाचल प्रदेश (972) ★ न्यूनतम शिशु लिंगानुपात वाला राज्य : हरियाणा (834) ★ सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश : अंडमान निकोबार (968) ★ न्यूनतम शिशु लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दिल्ली (871)

5:54 AM

जनगणना 2011 Part- 2


★ सर्वाधिक साक्षरता प्रतिशत वाला राज्य : (1) केरल {94%} , (2) मिजोरम {91.3%} ★ न्यूनतम साक्षरता प्रतिशत वाला राज्य : (1) बिहार {61.8%} , (2) अरूणाचल प्रदेश {65.4%} ★ सर्वाधिक साक्षरता प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश : लक्षद्वीप (91.8%) ★ न्यूनतम साक्षरता प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दादर एवं नगर हवेली (76.2%) ★ सर्वाधिक पुरूष साक्षरता प्रतिशत वाला राज्य : केरल (96.1%) ★ न्यूनतम पुरूष साक्षरता वाला राज्य : बिहार ★ सर्वाधिक पुरूष साक्षरता वाला केन्द्रशासित प्रदेश : लक्षद्वीप (95.6%) ★ न्यूनतम पुरूष साक्षरता वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दादर व नगर हवेली ★ सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला राज्य : केरल (92.1%) ★ न्यूनतम महिला साक्षरता वाला राज्य : बिहार ★ सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला केन्द्रशासित प्रदेश : लक्षद्वीप (87.9%) ★ न्यूनतम महिला साक्षरता वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दादर व नगर हवेली ★ सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य : मेघालय (27.9%) ★ न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य : नगालैण्ड (-0.6%) ★ सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दादर एवं नगर हवेली (55.9%) ★ न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य : लक्षद्वीप (6.3%) ★ सर्वाधिक अनुसूचित जाति (SC) जनसंख्या वाला राज्य : उत्तर प्रदेश ★ सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य : पंजाब (31.9%) ★ सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दिल्ली (28.12 लाख) ★ सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश : चण्डीगढ (18.9%) ★ सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति (ST) जनसंख्या वाला राज्य : मध्य प्रदेश ★ सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य : मिजोरम (94.4%) ★ सर्वाधिक ST जनसंख्या वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दादर व नगर हवेली ★ सर्वाधिक ST जनसंख्या प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश : लक्षद्वीप (94.8%)

Wednesday, March 6, 2024

7:36 AM

Important Appointment 2024


 Chairman of the Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) – Anil Kumar Lahoti (replace PD Vaghela)

-Indian Army’s 1st Woman Subedar – Preeti Rajak -CMD for Colliers Project Leaders Middle East – Sankey Prasad CEO of Jindal Stainless Ltd – Tarun Khulbe CEO of PepsiCo India – Jagrut Kotecha (replace Ahmed El Sheikh)
7:28 AM

उत्तर प्रदेश का नाम / चिन्ह/राजधानी


 → प्रदेश का नाम

1836 से उत्तर-पश्चिम प्रान्त 1877 से उत्तर-पश्चिमी प्रांत आगरा एवं अवध 1902 से आगरा एवं अवध का संयुक्त प्रां 1937 से केवल संयुक्त प्रान्त 24 जनवरी, 1950 से उ0 प्र0 → राज्य का पुनर्गठन - 1 नवम्बर, 1956 को → राज्य का विभाजन - 9 नवम्बर 2000 ( 13 जिलों को काटकर उत्तराखण्ड बना) → प्रथम राजकीय भाषा (घोषणा) – अक्टूबर, 1947 से देवनागरी लिपि में हिन्दी → द्वितीय राजकीय भाषा - 1989 से उर्दू → राजकीय पशु - बारहसिंगा → राजकीय वृक्ष - अशोक → राजकीय पुष्क - पलाश या टेंसू (4 जनवरी, 2011 से) → राजकीय खेल - हॉकी → राजकीय चिन्ह – 1 वृत्त में 2 मछली, 1 तीर-धनुष (यह चिन्ह 1938 में स्वीकृत हुआ)
7:24 AM

इच्छा | विभिन्न प्रकार की इच्छाएँ


• किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा - अभीप्सा

• सांसारिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा - एषणा • कार्य करने की इच्छा - चिकीर्षा • जानने की इच्छा - जिज्ञासा • जीतने, दमन करने की इच्छा - जिगीषा • किसी को जीत लेने की इच्छा रखने वाला - जिगीषु • किसी को मारने की इच्छा - जिघांसा • भोजन करने की इच्छा - जिघत्सा • ग्रहण करने, पकड़ने की इच्छा - जिघृक्षा • जिंदा रहने की इच्छा - जिजीविषा • ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा - ज्ञानपिपासा • तैर कर पार जाने की इच्छा - तितीर्षा • धन की इच्छा रखने वाला - धनेच्छु • पीने की इच्छा रखने वाला - पिपासु • फल की इच्छा रखने वाला - फलेच्छु • खाने का इच्छुक - बुभुक्षु • जो अत्यधिक भूखा हो - बुभुक्षित • मोक्ष की इच्छा रखने वाला - मुमुक्षु • खाने की इच्छा - बुभुक्षा • जो अत्यधिक भूखा हो - बुभुक्षित • मरने की इच्छा - मुमुर्षा • मरणासन्न अवस्था वाला/मरने को इच्छुक - मुमूर्षु • युद्ध की इच्छा रखने वाला - युयुपसु • युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा • शुभ चाहने वाला - शुभेच्छु • हित चाहने वाला - हितैषी
7:08 AM

पहले देश ने बनाया गर्भपात को संवैधानिक


गर्भपात को संवैधानिक अधिकार बनाने वाला फ्रांस पहला देश बना। फ्रांस में गर्भपात कराना अब संवैधानिक अधिकार बना दिया गया है. फ्रांस दुनिया का पहला देश है, जिसने गर्भपात कराने का अधिकार अपने संविधान में शामिल किया है. गर्भपात को संवैधानिक अधिकार बनाने के लिए फ्रांस के 1958 के संविधान में संशोधन किया गया. इसके ज़रिये महिलाओं को गर्भपात कराने की आज़ादी दी गई है. फ्रांस की संसद में इस संशोधन के पक्ष में 780 वोट पड़े, जबकि विरोध में सिर्फ 72. संशोधन पारित होते ही संसद सदस्यों ने खड़े होकर इसका स्वागत किया. संशोधन पारित होने के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे फ्रांस के लिए गर्व का विषय करार दिया. उन्होंने कहा कि ये संविधान संशोधन पूरी दुनिया को एक संदेश देगा. हालांकि गर्भपात विरोधी संगठनों ने सरकार के इस कदम का विरोध किया है. रोमन कैथोलिक चर्च का मुख्यालय वेटिकन भी इसके विरोध में है.

Sunday, March 3, 2024

2:36 AM

कुछ अम्लों की प्राकृतिक उपस्थिति


• एसिटिक एसिड - सिरका • एस्कॉर्बिक एसिड - आंवला • अमीनो एसिड - प्रोटीन • ब्यूटिरिक एसिड - बासी मक्खन • कार्बोनिक एसिड - शीतल पेय • साइट्रिक एसिड - खट्टे फल (नींबू, संतरा) • फॉर्मिक एसिड (मेथैनोइक) - मधुमक्खियों और चींटियों का डंक • ग्लूटेनिक एसिड - गेहूं • हाइड्रोक्लोरिक एसिड - गैस्ट्रिक जूस • लैक्टिक एसिड - खट्टा दूध, मांसपेशियाँ • मैलिक एसिड - सेब • ओलिक एसिड - जैतून का तेल • ऑक्सालिक एसिड - टमाटर • टार्टरिक एसिड - अंगूर, इमली • टैनिक एसिड - चाय • यूरिक एसिड - मूत्र

Important - ये पढ़ के जाए एग्जाम में एक नंबर इससे पूछा जाता है।अगर आपने APS का एग्जाम दिया था तो अपने देखा होगा मधुमक्खी और चींटियों वाला प्रश्न पूछा गया था
2:31 AM

वर्ष 2023 में आए हुए तूफ़ानों की सूची


 तूफ़ानों के नाम     -      नामकरण

   मोचा                -         यमन
   बिपरजॉय         -         बांग्लादेश
   तेज                  -        भारत
   हामून                -        ईरान
   मिधिली             -        मालदीव
   मिचौंग              -        म्यांमार

2:18 AM

‘शुचिता’ शब्द के हिन्दी पर्यायवाची शब्द


‘शुचिता’ शब्द के हिन्दी पर्यायवाची शब्द हैं –

पवित्रता, ईमानदारी, निर्दोषता, स्वच्छता, शुद्धता, शुद्धि, सफ़ाई, पवित्रता, प्रायश्चित, सफ़ेदी, रजतिमा, धवलता, श्वेतिमा, श्वेतता, निष्कलंकता, सफ़ाई, निर्दोषता, स्वच्छता, पवित्रता, पाकी। यहाँ कुछ ऐसे पर्यायवाची शब्द भी हो सकते हैं जो आंशिक रूप से ‘शुचिता’ शब्द के अर्थ से मेल खाते हों। आप नीचे दिए गए शब्दों पर क्लिक करके उनका अर्थ जान सकते हैं। 'शुचिता' के विलोम शब्द अशुचित्व,कर्तव्यता,असौच,अशौच, अशुचिता अपावंता,अशौचत्व, अपवित्रता, उच्छिष्टता

Important -- शुचिता शब्द का प्रयोग हाल में आयोग ने पेपर के बाद अपने notification में किया जिसमे कहा गया की पेपर शुचिता पूर्वक हो गया है। तो ये शब्द आप लोग पढ़ के जाए आपको किसी न किसी एग्जाम में मिल सकता है।

Monday, February 12, 2024

6:38 AM

Important Revolutions of India

✅काली क्रांति  – पेट्रोलियम उत्पादक
✅सिल्वर फाइबर क्रांति – कपास उत्पादन
✅सेफ्रॉन क्रांति – केसर उत्पादन
✅स्वर्ण क्रांति – फल / शहद उत्पादन
✅हरित क्रांति – खाद्यान्न उत्पादन
✅श्वेत क्रांति – दुग्ध उत्पादन
✅नीली क्रांति – मत्स्य उत्पादन
✅भूरी क्रांति – उर्वरक उत्पादन
✅रजत क्रांति – अंडा उत्पादन
✅पीली क्रांति – तिलहन उत्पादन
✅कृष्ण क्रांति – बायोडीजल उत्पादन
✅लाल क्रांति – टमाटर/मांस उत्पादन

Monday, February 5, 2024

5:11 AM

🟥 महत्वपूर्ण अभिलेख ⤵️⤵️


🔘 हाथीगुम्फा अभिलेख  - कलिंग राज खारवेल

🔘 जूनागढ़ (गिरनार) अभिलेख - रुद्रदामन

🔘 नासिक अभिलेख - गौतमी बलश्री

🔘 प्रयाग स्तम्भ लेख - समुद्रगुप्त

🔘 ऐहोल अभिलेख - पुलकेशिन-II

🔘 मन्दसौर अभिलेख - मालवा नरेश यशोवर्मन

🔘 ग्वालियर अभिलेख - प्रतिहार नरेश भोज

🔘 मितरी एवं जूनागढ़ अभिलेख - स्कन्दगुप्त

🔘 देवपाड़ा अभिलेख - बंगाल शासक विजयसेन

Tuesday, January 30, 2024

8:14 PM

महत्वपूर्ण अभियान -2023


ऑपरेशन अजय - भारत सरकार- इजराइल हमास संघर्ष क्षेत्र से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने के लिए भारत सरकार द्वारा 'ऑपरेशन अजय लॉन्च किया गया।

ऑपरेशन चक्र-2-सीबीआई द्वारा- साइबर अपराध माफिया को खत्म करने के लिए इस ऑपरेशन के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।

ऑपरेशन ब्रॉर्डर स्वॉर्ड - राजस्व खुफिया निदेशालय - भारत के राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) तथा अमेरिका ने अवैध खतरनाक दवाओं के अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट रोकने के लिए 'ऑपरेशन ब्रॉर्डर स्वॉर्ड' चलाया।

ऑपरेशन कन्विक्शन - उत्तर प्रदेश सरकार यौन उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन, गोहत्या आदि को कम करना तथा इसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना।

ऑपरेशन करुणा - भारत सरकार म्यांमार में चक्रवात मोचा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन करुज शुरू किया।

ऑपरेशन सद्भावना - भारतीय सेना - जम्मू कश्मीर में ग्रामीण क्षेत्रों और LOC के पास के क्षेत्रों में लोगों की मदद करने के लिए।

ऑपरेशन कावेरी - भारत सरकार - सूडान में चल रहे गृहयुद्ध के कारण वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत द्वारा 'ऑपरेशन कावेरी की शुरुआत की गई। INS सुमेधा के द्वारा 3862 व्यक्ति को भारत लाया गया।

ऑपरेशन मर्यादा - उत्तराखंड पुलिस उद्देश्य- राज्य में तीर्थ स्थलों एवं पर्यटक स्थलों में स्वच्छता बनाए रखना।

7:52 PM

पद्म पुरस्कार 2024 की घोषणा

 

पद्म पुरस्कार 2024 की घोषणा
घोषणा 25 जनवरी 2024
कुल 132 पद्म पुरस्कार
पद्म विभूषण-05
पद्म भूषण-17
पद्म श्री-110

पद्म विभूषण पुरस्कार के विजेता
1. वैजयंतीमाला बाली - (कला), तमिलनाडु
2. कोनिडेला चिरंजीवी - (कला), आंध्र प्रदेश
3. एम वेंकैया नायडू (सार्वजनिक मामलों) आंध्र प्रदेश
4. बिंदेश्वर पाठक (सामाजिक कार्य), बिहार (मरणो.) 
5. पद्मा सुब्रमण्यम -(कला), तमिलनाडु

Thursday, July 21, 2022

9:05 AM

CTET PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER: सीटेट के विगत वर्षों के प्रश्नपत्र



 CTET PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER: सीटेट के विगत वर्षों के प्रश्नपत्र डाउनलोड करने हेतु नीचे लिंक दिए जा रहे हैं जहाँ से आप दोव्न्लोड़ कर सकते हैं. 

CTET PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER


Question Paper December 2021

👉Question Paper December 2021


Question Paper January 2021

👉CTET January 2021 MAIN PAPER 1

👉CTET January 2021 MAIN PAPER 2


Question Paper December 2019

👉CTET December 2019 MAIN PAPER 1

👉CTET December 2019 MAIN PAPER 2


Question Paper July 2019

👉CTET July 2019 MAIN PAPER 1

👉CTET July 2019 MAIN PAPER 2


Question Paper December 2018

👉CTET December 2018 MAIN PAPER 1

👉CTET December 2018 MAIN PAPER 2


Thursday, September 30, 2021

8:12 AM

भारत की प्रमुख मिट्टियाँ: Major Soils of India


आज हम आपको इस पोस्ट के साथ भारतीय भूगोल (Indian geography)से सम्बंधित प्रकरण - "भारत की प्रमुख मिट्टियाँ" के hand written Notes व pdf उपलब्ध करायेंगे जो कि आपके आने वाले Teaching exams जैसे कि CTET, UPTET, HTET, REET, MPTET, STET, TGT, PGT व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होंगी |


Name: भारत की अवस्थिति और विस्तार

Type: pdf

Size: 265 kb

Download Link Download PDF

Thursday, July 29, 2021

11:02 AM

what is environment: पर्यावरण को जानें


पर्यावरण शब्द, परि तथा आवरण दो शब्दों से मिलकर बना है। परि का अर्थ है ‘चारों ओर’ तथा आवरण का अर्थ है ‘घेरा’। हमारे चारों ओर जो भी दिखाई देता है जैसे-हवा, पानी, मिट्टी, धूप, पेड़-पौधों, जीव-जन्तु, मनुष्य व अन्य वस्तुएं सभी पर्यावरण का हिस्सा है। ये सभी हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं। 

पर्यावरण की आवश्यकता एवं महत्त्व-

पर्यावरण से ही पृथ्वी पर समस्त जीवधारियों का अस्तित्व है। साँस लेने के लिए आॅक्सीजन हमें पर्यावरण  की हवा से मिलती है। इसी प्रकार जल भी समस्त जीवधारियों के लिए आवश्यक है। यहाँ तक कि हमारी मूलभूत आवश्यकताओं अर्थात् भोजन, कपड़ा और मकान की पूर्ति भी हमारा पर्यावरण ही करता है। अन्य जीवों को भी भोजन और आवास पर्यावरण से ही मिलता है। 


पर्यावरण के प्रकार


पर्यावरण को हम दो भागों में बाँट सकते हैं


1. प्राकृतिक (भौतिक) पर्यावरण 

2. मानवीय (सामाजिक) पर्यावरण 


प्राकृतिक पर्यावरण- इसके अन्तर्गत पर्यावरण का वह हिस्सा आता है जो प्रकृति हमें प्रदान करती है जैसे-जल, हवा, मिट्टी, पेड़-पौधे, जीव-जन्तु, सूर्य, नदी, पहाड़ आदि। इनको हम स्वयं नहीं बना सकते हैं। 


प्राकृतिक पर्यावरण को हम पुनः दो भागों में बाँट सकते हैं-


1. जैविक पर्यावरण- इसके अन्तर्गत सभी प्रकार के जीव-जन्तु, मनुष्य और पेड़- पौधे आते हैं। 

2. अजैविक पर्यावरण- यह स्थल (भूमि), जल और वायु से मिलकर बना है। इसके तीन रूप है। 


स्थलमण्डल- पृथ्वी की सतह के ठोस भाग को स्थलमण्डल अथवा भूमण्डल कहते हैं। इसके अन्तर्गत पर्वत, पठार, रेगिस्तान, मैदान आदि आते हैं। 


जलमण्डल-पृथ्वी के जल वाले सभी भागों को सम्मिलित रूप से जलमण्डल कहते हैं। पृथ्वी का तीन चैथाई भाग जल से घिरा है। इसके अन्तर्गत महासागर, सागर, नदी, तालाब, झील, नहर, नाले आदि आते हैं। 


वायुमण्डल-पृथ्वी के चारों ओर पाई जाने वाली वायु वायुमण्डल का निर्माण करती है। वायुमण्डल में आक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन-डाई-आॅक्साइड, आॅर्गन आदि गैसें पाई जाती हैं। 


मानवीय (सामाजिक) पर्यावरण- ऐसी वस्तुएँ जो मनुष्य द्वारा निर्मित हैं जैसे-मकान, सड़क, बाजार, गाँव, 


शहर, रेल, मोटर, वायुयान आदि हमारे सामाजिक पर्यावरण के भाग हैं। सामाजिक पर्यावरण का निर्माण हम प्राकृतिक पर्यावरण की सहायता से करते हैं। घर-परिवार, गाँव-शहर, बाजार, पंचायत, थाना, डाकखाना, विद्यालय, अस्पताल, कल-कारखाने आदि संस्थाएँ, सामाजिक पर्यावरण के अंग हैं।

Sunday, December 29, 2019

3:15 AM

जानें भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में - National Symbols Of India In Hindi


  • राष्ट्र का नाम - हमारे राष्ट्र का नाम भारत है, भारत से पहले इस देश का नाम आर्यावर्त था, भारत नाम की उत्पति भारत के चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम हुई है
  • राष्ट्रीय ध्वज - हमारा राष्ट्रीय ध्वज ३.२ आकार का केसरिया सफ़ेद व हरे रंग का होता है जिसके मध्य में नीले रंग का चक्र होता है इस चक्र में 24 तीलियाँ हैं इसका प्रारूप सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। इसका व्यास सफेद पट्टी की चौड़ाई के लगभग बराबर है भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया।
  • राज चिन्ह - हमारा राज चिन्ह सारनाथ(वाराणसी ) में स्थित अशोक की लाट है, जो सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है। भारत सरकार ने इसे 26 जनवरी 1950 को अपनाया इस लाट के नीचे देवनागरी लिपि में मुण्डक-उपनिषद का सूत्र "सत्यमेव जयते " लिखा है राष्ट्रीय आदर्श वाक्य - "सत्यमेव जयते " भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य है। इसका अर्थ है सत्य की ही जीत होती है।
  • राष्ट्र गान - भारत का राष्ट्र गान है "जन-मन-गण" इसकी रचना गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर द्वारा की गयी थी ) इसे 1950 में अपनाया गया, इसे पूरा गाने में 52 सेकेण्‍‍‍ड का समय लगता है और राष्ट्रीय गान सबसे पहले 27 दिसंबर 1911 को राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में सर्वप्रथम गाया गया था
  • राष्ट्र गीत - हमारा राष्ट्रगीत है "वन्दे मातरम" (बंकिमचंद्र चटर्जी के उन्यास आनंदमठ से उद्घत है ) इसे सर्वप्रथम 1896 में राष्ट्रीय कोंग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था
  • राष्ट्रीय पंचांग- भारतीय राष्ट्रीय पंचांग या 'भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर' भारत में उपयोग में आने वाला सरकारी सिविल कैलेंडर है, शक संवत पर आधारित है इसे ग्रिगेरियन कलेण्डर के साथ संवत चैत्र 365 दिन इसे 22 मार्च 1957 को अपनाया गया
  • राष्ट्रीय पशु - बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है (पैंथर टाइग्रिस लिनेयस )
  • राष्ट्रीय पक्षी - हमारा राष्ट्रीय पक्षी मयूर यानि मोर है (पावो क्रिस्टेस लिनेयस) 1972 इसे पूरा संरक्षण प्राप्त है 

Monday, February 11, 2019

9:34 AM

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी की अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी, CTET, UPTET, और UPPSC, UPSC, IAS, PCS अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उपयोगी


HELLO FRIENDS TODAY I am share Environment science very important notes on environment science for uptet and other one day exam download.

Environment Science Notes: पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी की अतिमहत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी, CTET, UPTET, और UPPSC, UPSC, IAS, PCS अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उपयोगी

दोस्तों यहाँ पर इस किताब के तीन भाग दिए जा रहे हैं जिन्हें आप डाउनलोड लिंक की सहायता से आसानी से डाउनलोड कर कर सकते हैं:;

भाग -1 DOWNLOAD PDF : click to Download PDF

भाग -2 DOWNLOAD PDF : click to Download PDF

भाग -3 DOWNLOAD PDF : click to Download PDF