Study Hunts

The Future Begins Here!

LightBlog

Breaking

Sunday, July 29, 2018

एक बार सोच लो। Think Once Motivational Story In Hindi - Sunday Special


एक जंगल में एक वृक्ष पर एक पक्षी रहता था। उस पक्षी की खास बात यह थी की जब भी वह बीट करता था। कुछ देर बाद वह बीट सोना बन जाती थी। एक दिन एक शिकारी उस जंगल से गुजर रहा था। वह पक्षी पेड़ पर बैठा था। जब वह शिकारी उस पेड़ के निचे से गुजरा। तभी उसके सामने एक बीट पड़ी और उसके देखते ही देखते वह बीट सोने में बदल गयी।

यह देखकर वह शिकारी आश्चर्य में पड़ गया। क्योकि उसने ऐसा अदभूत नजारा आज तक नहीं देखा था। उसने तुरंत ही पेड़ के नीचे अपना जाल बिछा दिया। वह पास ही के पेड़ के पीछे छुप गया। कुछ देर बाद वह पक्षी उसके जाल में फस गया। वह शिकारी बहुत खुश हुआ। उसने पक्षी को पिंजरे में बंद किया और घर की ओर चल दिया।
घर आकर उसके मन में विचार आया। अगर वह इस पक्षी को रखेगा तो लोग राजा को बता देंगे। इससे अच्छा ये है की वह खुद ही इस पक्षी को राजा को दे दे। अगले दिन वह दरबार में चला गया। उसने राजा को उस पक्षी के बारे में बताया। जब राजा को यह पता चला की इस पक्षी की बीट कुछ देर बाद सोना बन जाती है। यह सुनकर राजा बहुत खुश हुआ।
राजा के एक मंत्री ने राजा से कहा – महाराज आप बेकार में ही इस शिकारी पर विश्वास कर रहे है। आप खुद ही सोचिये ऐसा कैसे हो सकता है। मेरी मानिये तो आप इस पक्षी को पिंजरे से आजाद कर दीजिये। राजा में मंत्री की बात मानकर उस पक्षी को पिंजरे के मुक्त करने का आदेश दिया। पक्षी पिंजरे से जैसे ही बाहर निकला। उसने वही पर बीट कर दी। 
कुछ देर बाद वह बीट सोने में बदल गयी। तब उस पक्षी ने कहा – पहले तो मैं मूर्ख था। जो इस शिकारी के जाल में फस गया। फिर से शिकारी मुर्ख था। जो इसने राजा के डॉ के कारण मुझे राजा को दे दिया। अब राजा भी मुर्ख निकला जो इसने अपने मंत्री की बात मानकर मुझे आजाद कर दिया। आप सब लोग मुर्ख है। जो बिना सोचे समझे फैसले ले रहे है। यह कहकर पक्षी वहाँ से उड़ गया।
दोस्तों इस Motivational Story से मैं आपको ये समझाना चाहता हूँ की आप बिना सोचे समझे या फिर किसी की सलाह मानकर कोई भी फैसला नहीं करना चाहिए। हर बात पर अच्छे तरीके से विचार करकर ही कोई फैसला लेना चाहिए। आपको ये Motivational Story किसी लगी मुझे comment करके जरूर बताइयेगा। एक बार सोच लो। Think Once Motivational Story in Hindi
Note - This Motivational Story is not my original creation. I have read or heard it before and I am just providing a Hindi version of the same with little modifications. I just want to help the people to get more easily through difficult times. Thank You

No comments:

Post a Comment