Study Hunts

The Future Begins Here!

LightBlog

Breaking

Monday, February 11, 2019

Rrb group d result 2019: इस हफ्ते आ सकता है आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट, भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर चेक करें , पढ़े पूरी खबर


रेलवे भर्ती बोर्ड (rrb) की ओर से इस सप्ताह आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2018-19 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से अभी आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट जारी करने की तिथि का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया। अनुमान है कि 16 फरवरी तक या इससे पहले किसी भी दिन आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट आरआरबी की सभी क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर एक ही दिन प्रकाशित किया जाएगा। आरआरबी की इस भर्ती के जरिए रेलवे ग्रुप डी श्रेणी के 62 हजार से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।

एग्जाम 17 सितंबर को शुरू होकर 17 दिसंबर 2018 तक चला था। इसके जरिये रेलवे भर्ती बोर्ड 62,907 पदों को भरने जा रहा है। इस एग्जाम में करीब 1.89 करोड़ अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस एग्जाम की आंसर की पहले ही जारी हो चुकी है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा (सीबीटी) के परिणा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण की भर्ती परीक्षा से गुजरना होगा। सबसे पहले सफल उम्मीदवारों को पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment