Study Hunts

The Future Begins Here!

LightBlog

Breaking

Sunday, July 23, 2023

23 जुलाई - राष्ट्रीय प्रसारण दिवस


23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (National Broadcasting Day) मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1927 में इंडियन प्रसारण कंपनी ने मुंबई स्टेशन से रेडियो का प्रसारण प्रारम्भ किया था।


सन् 1927 में मुंबई और कोलकाता में निजी स्‍वामित्‍व वाले 2 ट्रांसमीटरों से प्रसारण सेवा की शुरुआत हुई। उसके बाद सन 1930 में इन ट्रांसमीटरों को सरकार ने अपने कण्ट्रोल में ले लिया। फिर इसे भारतीय प्रसारण सेवा का नाम देकर, परिचालित करना शुरू कर दिया। 1935 तक इसे भारतीय प्रसारण सेवा के नाम से ही जाना जाता था। लेकिन वर्ष 1936 में इसका नाम परिवर्तित कर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया।

सन् 1957 में ऑल इंडिया रेडियो को आकाशवाणी के नाम से पुकारा जाने लगा। आज लगभग देश के हर हिस्से तक रेडियो की पहुंच है। 1927 से रेडियो भारत में लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है और लगातार सूचना, शिक्षा और मनोरंजन उपलब्ध कराता रहा है। वर्तमान में आकाशवाणी विश्व के सबसे बड़े लोक प्रसारकों में एक है।

No comments:

Post a Comment