Study Hunts

The Future Begins Here!

LightBlog

Breaking

Tuesday, January 30, 2024

महत्वपूर्ण अभियान -2023


ऑपरेशन अजय - भारत सरकार- इजराइल हमास संघर्ष क्षेत्र से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने के लिए भारत सरकार द्वारा 'ऑपरेशन अजय लॉन्च किया गया।

ऑपरेशन चक्र-2-सीबीआई द्वारा- साइबर अपराध माफिया को खत्म करने के लिए इस ऑपरेशन के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई।

ऑपरेशन ब्रॉर्डर स्वॉर्ड - राजस्व खुफिया निदेशालय - भारत के राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) तथा अमेरिका ने अवैध खतरनाक दवाओं के अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट रोकने के लिए 'ऑपरेशन ब्रॉर्डर स्वॉर्ड' चलाया।

ऑपरेशन कन्विक्शन - उत्तर प्रदेश सरकार यौन उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन, गोहत्या आदि को कम करना तथा इसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना।

ऑपरेशन करुणा - भारत सरकार म्यांमार में चक्रवात मोचा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन करुज शुरू किया।

ऑपरेशन सद्भावना - भारतीय सेना - जम्मू कश्मीर में ग्रामीण क्षेत्रों और LOC के पास के क्षेत्रों में लोगों की मदद करने के लिए।

ऑपरेशन कावेरी - भारत सरकार - सूडान में चल रहे गृहयुद्ध के कारण वहां फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत द्वारा 'ऑपरेशन कावेरी की शुरुआत की गई। INS सुमेधा के द्वारा 3862 व्यक्ति को भारत लाया गया।

ऑपरेशन मर्यादा - उत्तराखंड पुलिस उद्देश्य- राज्य में तीर्थ स्थलों एवं पर्यटक स्थलों में स्वच्छता बनाए रखना।

No comments:

Post a Comment