1 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
भारत में हर साल 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन, उन जवानों को समर्पित है जो समुद्री क्षेत्रों की रक्षा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इस दिन हमें भारतीय तटरक्षक बल के जवानों को उनके काम के लिए सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है। ऐसे में इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों और समारोहों का आयोजन किया जाता है, जिनमें परेड, प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। आईये जानते हैं अब इस दिन का इतिहास क्या है।
भारतीय तटरक्षक दिवस का इतिहास
इस वर्ष भारत, भारतीय तटरक्षक दिवस की 48वीं वर्षगांठ मनाएगा। ऐसे में बता दें कि 1 February 1977 को इंडियन कोस्ट गॉर्ड की स्थापना की गई थी। इस बल की स्थापना का उद्देश्य समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करना, समुद्री डकैती और तस्करी को रोकना, समुद्री आपदाओं में सहायता करना था। स्थापना के समय इस बल के पास केवल दो जहाज और पाँच गश्ती नौकाएँ थीं।जबकि मौजूदा समय में बल के पास लगभग 156 जहाज और 62 हवाई जहाज है।
No comments:
Post a Comment