Study Hunts

The Future Begins Here!

LightBlog

Breaking

Friday, March 1, 2024

1 March 2024 Current Affairs


1- 01 मार्च 2024 को ‘शून्य भेदभाव दिवस‘ मनाया जाएगा।


2- हाल ही में 29 फरवरी को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘मोराजी देसाई‘ की जयंती मनाई गई है। 3- दिल्‍ली के शिवाजी मार्ग क्षेत्र में ‘पलाश पुष्प महोत्सव 2024’ का आयोजन किया जाएगा।  4- अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2024 में भारत की ‘42वीं रैंक’ है। 5- अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक ‘आचार्य लोकेश मुनि’ को ‘वैश्विक जैन शांति राजदूत’ के रूप में सम्मानित किया गया है। 6- हाल ही में ‘मॉरीशस’ भारत की जन औषधि योजना से जुड़ने वाला पहला देश बना है। 7- जम्मू कश्मीर में 01 मार्च 2024 से चार दिवसीय ‘तवी महोत्सव’ शुरू हुआ है। 8- हाल ही में ‘रवींद्र कुमार’ ने राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (NTPC) के निदेशक (संचालन) का पदभार ग्रहण किया है। 9- संगीत नाटक अकादमी द्वारा 2022-2023 के लिए 06 कलाकारों को ‘अकादमी रत्न पुरस्कार’ दिए जाने की घोषणा की गई है। 10- हाल ही में गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई की पुस्तक ‘बेसिक स्ट्रक्चर एंड रिपब्लिक’ का विमोचन किया गया है। 11- हाल ही में ‘घाना‘ देश की संसद ने LGBTQ विरोधी विधेयक पारित किया है। 12- ‘हरियाणा’ राज्य सरकार ने अवैध आप्रवासन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हरियाणा रजिस्‍ट्रेशन और ट्रैवल एजेंटों का विनियमन विधेयक, 2024 पारित किया है। 13- सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ‘ए एम खानविलकर’ लोकपाल के नए अध्यक्ष बने हैं। 14- महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में “पोषण उत्सव- पोषण का उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment