Study Hunts

The Future Begins Here!

LightBlog

Breaking

Saturday, March 16, 2024

भारत के राष्ट्रीय चिह्न


राष्ट्रीय प्रतीक -  भारत का राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तम्भ के शीर्ष भाग की अनुकृति है। भारत सरकार ने इसे 26 जनवरी, 1950 ई. को अपनाया । प्रतीक के नीचे मुंडकोपनिषद् में लिखा सूत्र 'सत्यमेव जयते' देवनागरी लिपि में अंकित है। 

राष्ट्रीय ध्वज -  तीन पट्टियों वाला तिरंगा, गहरा केसरिया (ऊपर), सफेद (बीच) और गहरा हरा रंग (नीचे) है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है, जिसमें 24 तीलियाँ हैं तथा इसे सारनाथ में अशोक के सिंह स्तम्भ पर बने चक्र से लिया गया है। ध्वज की लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। भारत के संविधान सभा ने राष्ट्र-ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई, 1947 को अपनाया। 


राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा में हंसा मेहता ने प्रस्तुत किया। भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार सभी भारतीय नागरिकों एवं निजी संस्थाओं आदि को भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शन का अधिकार है। 


संविधान के अनुच्छेद-19 (1) (अ) के अधीन राष्ट्रीय ध्वज फहराना नागरिकों का मूल अधिकार है।


झंडा गीत 'झंडा ऊँचा रहे हमारा' की रचना श्यामलाल प्रसाद गुप्त ने की है।


राष्ट्र-गान -  रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा मूल रूप से बांग्ला में रचित 'जन-गण-मन' के हिन्दी संस्करण को संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 ई. को भारत का 'राष्ट्र गान' स्वीकार किया। इसके गायन का समय 52 सेकण्ड है तथा संक्षिप्त अवधि 20 सेकेण्ड है जिसमें इसकी प्रथम और अंतिम पंक्तियाँ गायी जाती हैं। यह सर्वप्रथम 27 दिसम्बर, 1911 ई. को भारतीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन (अध्यक्ष-पं. विशन नारायण दत्त) में गाया गया। इसे रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने 1912 ई. में 'तत्त्व बोधिनी' में 'भारत भाग्य विधाता' शीर्षक से प्रकाशित किया था तथा 1919 ई. में 'Morning Song of India' के नाम से अंग्रेजी अनुवाद किया। राष्ट्रगान के वर्तमान संगीतमय धुन को बनाने का श्रेय कैप्टन राम सिंह ठाकुर (INA के सिपाही) को जाता है।


राष्ट्रगीत - बंकिमचन्द्र चटर्जी के उपन्यास 'आनन्दमठ' में उन्हीं के द्वारा रचित 'वन्दे मातरम्' को राष्ट्र गीत के रूप में 26 जनवरी, 1950 ई. को स्वीकार किया गया। इसे सर्वप्रथम 1896 ई. में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अधिवेशन (अध्यक्ष-रहीमतुल्ला सयानी) में गाया गया था। इस गीत को गाने का समय 1 मिनट और पाँच सेकण्ड है।


राष्ट्रीय कैलेण्डर - गिगेरियन कैलेण्डर के साथ देश भर के लिए शक संवत् पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग कोn22 मार्च, 1957 ई. को अपनाया गया। इसका पहला महीना चैत्र है। यह सामान्यतः सामान्य वर्ष में 22 मार्च को एवं लीप वर्ष में 21 मार्च को प्रारंभ होता है।


राष्ट्रीय कैलेण्डर: गिगेरियन कैलेण्डर के साथ देश भर के लिए शक संवत् पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग को सरकारी प्रयोग के लिए 22 मार्च, 1957 ई. को अपनाया गया। इसका पहला महीना चैत्र है। यह सामान्यतः सामान्य वर्ष में 22 मार्च को एवं लीप वर्ष में 21 मार्च को प्रारंभ होता है।


राष्ट्रीय पुष्प - कमल 

राष्ट्रीय पक्षी - मयूर (पावो क्रिस्टेटस) 

राष्ट्रीय पशु - बाघ (पैथरा टाइग्रिस लिन्नायस) 

राष्ट्रीय फल - आम (मेनिगिफेरा इंडिका)

राष्ट्रीय वृक्ष - बरगद (फाइकस बेंधालेसिस)

राष्ट्रीय नदी - 4 नवम्बर, 2008 को गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया।

राष्ट्रीय जलीय जीव -  गंगा डॉल्फिन (प्लाटानिस्टा गैंगेटिक) को 5 अक्टूबर, 2009 को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया।

राष्ट्रीय विरासत पशु - हाथी (एलिफास इंडिका) भारत का विरासत पशु है।

No comments:

Post a Comment