Study Hunts

The Future Begins Here!

LightBlog

Breaking

Thursday, July 30, 2026

Current Affairs Today | 30 July 2026



🎥 30 जुलाई 2026 करेंट अफेयर्स वीडियो

यदि आप 30 जुलाई 2026 के डेली करेंट अफेयर्स को वीडियो के माध्यम से पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया वीडियो देखें। इसमें आज के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल तथा अन्य परीक्षा उपयोगी करेंट अफेयर्स को सरल भाषा में समझाया गया है।



1- सर्वेश कुशारे ने 2.25 मीटर की छलांग लगाकर कॉमनवेल्थ गेम्स की एबल-बॉडीड हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा।

2- भारत का पहला राष्ट्रीय प्रवाल भित्ति (National Coral Reef) अनुसंधान संस्थान चिड़ियाटापू (दक्षिण अंडमान) में स्थापित किया जा रहा है।

3- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 लोकसभा में प्रस्तुत किया।

4- जून 2026 में भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में 7.3% की वृद्धि दर्ज की गई, जो 23 महीनों का उच्चतम स्तर है।

5- दिल्ली उच्च न्यायालय ने RBI के निर्देश के आधार पर Paytm Payments Bank को बंद करने का आदेश दिया।

6- दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी दी, जिसके तहत EWS वर्ग की पात्र महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

7- शतमन्यु श्रीवास्तव को LIC का कार्यकारी निदेशक (वित्त एवं लेखा) तथा मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया गया।

8- प्रस्तावित पश्चिमी घाट पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र (Ecologically Sensitive Area) गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु तक फैला है।

9- Center for Global Development की रिपोर्ट के अनुसार विषाक्त स्थलों के निकट स्थित निजी विद्यालयों के अनुपात के मामले में नई दिल्ली शीर्ष पर रही।

10- भारतीय विज्ञान संवर्धन संघ (Indian Association for the Cultivation of Science - IACS) ने अपनी 150वीं वर्षगांठ मनाई। यह भारत का सबसे पुराना वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान है।

11- वेनेजुएला ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) से हटने की औपचारिक सूचना संयुक्त राष्ट्र को दी।

12- भारत की पहली वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी कैनोला (Canola) की खेप लेकर नेपाल पहुँची।


Get FREE 27 July Current Affairs PDF on Telegram – Click Now! 📚🚀

🚀 ब्रेकिंग न्यूज़ और करंट अफेयर्स की सबसे तेज़ और सटीक अपडेट के लिए अभी हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें! 📢 विश्वसनीय जानकारी, इनसाइट्स और एक्सक्लूसिव अपडेट पाने के लिए नीचे क्लिक करें! 👇🔥


Click On Link  To Join Our Telegram Group

No comments:

Post a Comment