1- सबसे लम्बी सुरंग सड़क(The longest road tunnel) - जवाहर सुरंग (जम्मू कश्मीर) (Jawahar Tunnel)
जवाहर सुरंग जम्मू कश्मीर राज्य के रामबन ज़िले के बनिहाल दर्रे में स्थित है। जवाहर सुरंग 3.75 किमी लंबी है यही सुरंग कश्मीर से जम्मू को जोड़ने का काम करती है।
2- सबसे लम्बी सुरंग रेलवे(The longest railway tunnel) - पीरपंजाल (Pir Panjal)
पीर-पंजाल रेल सुरंग का उद्घाटन 23 जून 2013 को हुआ था यह सुरंग भारत में सबसे लंबी रेलवे सुरंग है। इस सुरंग का निर्माण भारतीय रेलवे ने किया है इसकी लम्बाई 1.21 किमी. की है
3- सबसे लम्बी सड़क (The longest Road)- ग्रैंड ट्रंक रोड (Grand Trunk Road)
ग्रैंड ट्रंक रोड की लम्बाई 2,500 किलोमीटर (लगभग 1,600मील) से अधिक की दूरी तक है। इसका प्रारम्भ दक्षिण बंगाल के चटगांव से है।
4- सबसे लम्बी नदी (The longest River)- गंगा (Ganga)
यह भारत की सबसे लम्बी नदी है इसकी लम्बाई भारत में लगभग 2,500 (1569 मील) किमी है यह भारत की राष्ट्रीय नदी हैं
5- सबसे लम्बी नहर(The longest canal) - इन्दिरा गॉधी नहर (Indira Gandhi canal)
इन्दिरा गाँधी नहर का पुराना नाम "राजस्थान नहर" था। जो राजस्थान प्रदेश के उत्तर-पश्चिम भाग में बहती है। राजस्थान में इसकी लम्बाई लगभग 470 किमी है
6- सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म(The longest Railway Platform) - गोरखपुर (Gorakhpur)
गोरखपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म है, जिसकी लंबाई 1380 मीटर है| इससे पहले खड्गपुर पहले पायदान पर था, जिसके प्लेटफार्म की लंबाई 1072.5 मीटर है| यह लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है
7- सबसे लम्बा रेल मार्ग(The longest rail route) - डिब्रुगढ़ से कन्याकुमारी (Dibrugarh to Kanyakumari)
भारत का सबसे लम्बा रेल मार्ग डिब्रुगढ़ से कन्याकुमारी का है जिसकी लम्बाई 4233 किमी0 (लगभग) की है
8- सबसे लम्बा राष्ट्रीय राज मार्ग(The longest national highway) - राष्ट्रीय राजमार्ग 07 (National Highway 07)
राष्ट्रीय राजमार्ग 7 (National Highway 7 अथवा NH 7) की कुल लंबाई 2369 किमी है। यह भारत का सबसे बड़ा राजमार्ग है
9- सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य(The state has the longest coastline) - गुजरात (Gujarat)
भारत का सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य गुजरात है जिसकी लम्बाई 1663 किमी0 (लगभग) की है
10- भारत की सबसे लम्बी सहायक नदी (India's longest tributary)- यमुना नदी (Yamuna River)
यह गंगा नदी की सबसे लम्बी सहायक नदी है यह यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और इसकी लम्बाई 1376 किमी है
11- सबसे लम्बा बॉध (The tallest dam) - हीराकुड बॉध (Hirakud dam)हीराकुद बाँध महानदी पर बना हुआ है। इस बाँध के पीछे एक बडा जलाशय है। इस बॉध की ऊंचाई: 61 मी0 तथा लम्बाई 26 किमी की है
12- सबसे लम्बी समुद्र तट (The Long Beach) - मैरिना बीच (Marina Beach)
चेन्नई के पूर्वी किनारे पर स्थित मैरीना बीच से सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का अपना अलग ही अनुभव है। चेन्नई से 58 किमी दूर ममल्लापुरम को महाबलीपुरम नाम से भी जाना जाता है।
No comments:
Post a Comment