एशिया महाद्वीप संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह पूरे पृथ्वी का लगभग 30% हिस्से पर फैला हुआ हैं। एशिया शब्द की उत्तपत्ति हिब्रू भाषा के “आसु” से हुई हैं , जिसका शाब्दिक मतलब उगते हुए सूर्य से हैं।
एशिया के उत्तर में आर्कटिक महासागर ( Arctic Ocean In North ) , पूर्व में प्रशांत महासागर ( Pacific Ocean In East ) और दक्षिण में हिन्द महासागर ( Indian Ocean in the South ) हैं। पश्चिम में कैस्पियन सागर , काला सागर , यूराल पर्वत और भूमध्य सागर एशिया और यूरोप की सीमा तय करती हैं।
एशिया को अफ्रीका से लाल सागर ( The Red Sea ) और स्वेज नहर ( Suez Canal ) अलग करते हैं। बेरिंग जलसंधि ( Bering Strait ) एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती हैं।
तो दोस्तों आज इस पोस्ट में मैं आपको एशिया महाद्वीप के बारे में कुछ रोचक मजेदार तथ्य की जानकारी देने वाला हूँ। तो ध्यान से पढ़िये।
– एशिया महाद्वीप में पूरे विश्व की लगभग 60 % जनसंख्या निवास करती हैं।
– अरब प्रायद्वीप एशिया में पाया जाता है जोकि विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप हैं।
– इसी एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वतमाला श्रेणी का माउंट एवरेस्ट भी है जिसकी ऊँचाई 8,850 मीटर हैं।
– माउंट एवरेस्ट पर्वत नेपाल में है जिसे यहाँ लोग “ सागरमाथा ” के नाम से जानते हैं।
– एशिया में विश्व का सबसे ऊंचा पठार “पामीर ” हैं , जिसकी ऊँचाई 4,875 मीटर हैं।
– एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन और सबसे छोटा देश मालदीव हैं।
– एशिया में ही सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन भी हैं।
– एशिया में सबसे लम्बी नदी यांग्सी हैं।
– विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील ( Lake Baikal ) एशिया में ही हैं।
– विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर ( Caspian Sea ) जो 3,71,800 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ हैं वह भी एशिया महाद्वीप में हैं।
– एशिया में ही विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील पैग़ाग झील ( 4267 मीटर ऊँचा ) लद्दाख और तिब्बत में स्थित हैं।
– विश्व का सबसे लंबा प्लेटफार्म गोरखपुर ( उत्तर प्रदेश ) भारत मे स्थित है। इसकी कुल लंबाई 1.3 किमी हैं। इसके पहले खड़गपुर सबसे लंबा प्लेटफॉर्म था।
– विश्व का सबसे अधिक डाकघरों वाला देश भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है।
– एशिया का सबसे घना जनसंख्या वाला द्वीप जावा हैं।
– एशिया में सर्वाधिक गन्ना उत्पादक देश भारत हैं।
– एशिया की सबसे लम्बी सुरंग “शिकन” ( Seikan ) हैं। जिसकी लंबाई 53.85 किमी हैं।
– एशिया में सर्वाधिक जल-विद्युत ( Hydroelectricity ) का विकास जापान में हुआ हैं।
– विश्व का सबसे ज्यादा अख़बार पढ़ने वाला देश हांगकांग एशिया में स्थित है।
– विश्व का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाले देश चीन एशिया महाद्वीप में स्थित हैं।
– एशिया में विश्व का सर्वाधिक प्राकृतिक रबर उत्पादन करने वाला देश थाईलैंड हैं।
– विश्व में सबसे ज्यादा जलयान बनाने वाला देश जापान हैं।
– गेहूं , चावल , चाय , कपास तम्बाखू आदि में चीन विश्व में प्रथम स्थान रखता हैं।
– विश्व में सिंचाई नहरों का सबसे बड़ा जाल पाकिस्तान में स्थित हैं।
– म्यांमार अपने सूंदर बौद्ध मंदिरों के लिए पूरी दुनिया ने विख्यात हैं।
– एशिया महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मासिनराम ( 11405 मिमी ) भारत मे हैं।
– विश्व की सबसे ऊंची रेलवे लाइन का निर्माण चीन में किया गया हैं। इस रेलवे लाइन की ऊँचाई 5072 मीटर हैं।
– श्रीलंका की सबसे बड़ी नदी महावेली गंगा हैं। यह भी एशिया में ही हैं।
No comments:
Post a Comment