Study Hunts

The Future Begins Here!

LightBlog

Breaking

Thursday, August 16, 2018

कैसे करे आर्टिकल द (The) का सही प्रयोग - How To Use Article The


  • आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग पूर्व निर्धारित वस्‍तु या व्‍यक्ति के पहले किया जाता है 
          Example - Open the window. / Stand up on the bench
  • Singular Countable Noun से पहले पूरी जाति विशेष की विशेेषता बतलाने के लिए भी आर्टिकल 'The' का प्रयोग किया जाता है
          Example -The dog is a faithful animal.
  • आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग Musical Instruments केे नाम से पहले किया जाता है
           Example - The Guitar, The Tabla
  • किसी आविष्‍कार के नाम से पहले आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग किया जाता है
            Example - The Television, The Telescope
  • शरीर केे अंगों के नाम से पहले आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग किया जाता है
         Example - The head, The lag,
  • Superlative Degree के पहले आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग किया जाता है
         Example -The best student, The most beautiful girl, The best player
  • आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग Unique वस्‍तुओं के पहले किया जाता है 
          Example - The Earth, The Sun, The Stars
  • आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयाेेग Most of, Some of, Both of, Half of, None of, All of, Either of, Neither of, के बाद आने वाले Noun के पहले किया जाता हैै 
         Example - All of the players have come.
  • किसी नदी, सागर, महासागर, खाडी, गल्‍फ, नहर, आदि केे नाम से पहले आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग किया जाता है 
          Example - The Ganga, The Koshi, The Red sea, The Bay of Bengal, The Panama Canal
  • आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग प्रर्वत श्रंंखलाओं तथा द्वीप-समूूहाें के नाम से पहले किया जाता हैै 
           Example - The Alps, The West Indies,
  • आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग किसी रेगिस्‍तान, रेलगाडी, हवाई जहाज, समुद्री जहाज, आदि केे नाम से पहले किया जाता है 
          Example -The Himgiri Express, The Desert of Sahara, The Vikrant
  • आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग किसी राजनीतिक दल, धार्मिक साम्‍प्रदाय, धार्मिक ग्रंथ, होटल एवं रेस्‍टूरेन्‍ट, पुस्‍तकालय, अखबार के नाम से पहले किया जाता है
           Example -The Bhartiya Janta Party, The Hindus, The Grand Hotel, The British Library, The                Hindustan Times
  • आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयोग किसी ऐतिहासिक इमारत, वंश, साम्राज्‍य, ऐतिहासिक धटना, आदि के नाम से पहले किया जाता हैै 
          Example -The Qutub Minar, The Gupta Dynasty, The Mughal Empire

अनेक महत्‍वपूर्ण इमारत तथा संस्‍था के नाम दो शब्‍दों से मिलकर बने होते हैं जिनमें एक शब्‍द किसी व्‍यक्ति अथवा स्‍थान का नाम होता हैं ऐसे नामों से पहले आर्टिकल (Article) 'The' का प्रयाेेग नहीं किया जाता है 
 Example -Victoria Station, Jai Singh Palace

No comments:

Post a Comment