Study Hunts

The Future Begins Here!

LightBlog

Breaking

Tuesday, August 4, 2026

Current Affairs Today | 4 August 2026



🎥 1 अगस्त 2026 करेंट अफेयर्स वीडियो

यदि आप 1 अगस्त 2026 के डेली करेंट अफेयर्स को वीडियो के माध्यम से पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया वीडियो देखें। इसमें आज के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल तथा अन्य परीक्षा उपयोगी करेंट अफेयर्स को सरल भाषा में समझाया गया है।



1- ताइपे ओपन बैडमिंटन: तन्वी शर्मा ने महिला एकल का खिताब जीतकर ताइपे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के इतिहास में सबसे कम उम्र की चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया।

2- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक तालिका: राष्ट्रमंडल खेल 2026 (ग्लासगो) में भारत ने कुल 39 पदक (13 स्वर्ण, 17 रजत, 9 कांस्य) हासिल कर पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया।

3- भारतीय मुक्केबाजी दल की उपलब्धि: ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 स्वर्ण पदक (और 3 रजत) अपने नाम किए।

4- मीराबाई चानू का कीर्तिमान: मीराबाई चानू लगातार तीन राष्ट्रमंडल खेलों (2018, 2022, 2026) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय भारोत्तोलक बनीं।

5- नशा मुक्त युवा अभियान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की, जो 100 सप्ताह तक चलने वाला देशव्यापी अभियान है।

6- राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस 2026: 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में अंकुर भट्टाचार्जी ने पुरुष एकल और यशस्विनी घोरपड़े ने महिला एकल का खिताब जीता।

7- नई मिश्रधातु 'हिरोशिमाइट': हिरोशिमा परमाणु विस्फोट से बने काँच के मोतियों (glass beads) में खोजी गई नई मिश्रधातु का नाम 'हिरोशिमाइट' (Hiroshimaite) रखा गया है।

8- इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स: बिहार के रवि कुमार ने मात्र 9.15 सेकंड में अंग्रेजी वर्णमाला (A to Z) लिखकर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया।

9- के. जमुना रानी का निधन: 6,000 से अधिक गानों को अपनी आवाज देने वाली दक्षिण भारत की दिग्गज पार्श्व गायिका के. जमुना रानी का हाल ही में निधन हो गया।

10- सौर विनिर्माण उत्कृष्टता केंद्र: आंध्र प्रदेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए समझौतों (MoUs) के तहत IIT तिरुपति में 'Centre of Excellence for Solar Manufacturing' स्थापित किया जाएगा।

11- 2030 राष्ट्रमंडल खेल: भारत का अहमदाबाद शहर 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) की मेजबानी करेगा।

12= पंडित गोपाबंधु दास की प्रतिमा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोपाबंधु दास की प्रतिमा का अनावरण किया।

13- ब्रिक्स statistical प्रमुखों की बैठक: ब्रिक्स (BRICS) देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (NSOs) के प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक लखनऊ में आयोजित की गई।

14- 'GI & Beyond 2.0' सम्मेलन: वस्त्र मंत्रालय (Ministry of Textiles) द्वारा नई दिल्ली में ‘GI & Beyond 2.0’ शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

15- राष्ट्रमंडल शांति मध्यस्थता सम्मेलन: राष्ट्रमंडल शांति मध्यस्थता सम्मेलन (Commonwealth Peace Mediation Conference 2026) का आयोजन जयपुर में किया गया।



Get FREE 4 August Current Affairs PDF on Telegram – Click Now! 📚🚀

🚀 ब्रेकिंग न्यूज़ और करंट अफेयर्स की सबसे तेज़ और सटीक अपडेट के लिए अभी हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें! 📢 विश्वसनीय जानकारी, इनसाइट्स और एक्सक्लूसिव अपडेट पाने के लिए नीचे क्लिक करें! 👇🔥


Click On Link  To Join Our Telegram Group


 

 


No comments:

Post a Comment