Parts of Speech (पार्ट्स ऑफ स्पीच)
- Noun (नाउन) - संज्ञा - वह शब्द जो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम के रूप में प्रयोग किया जाता हैं उसे Noun कहते हैं.
- Adjective (एडजेक्टिय) विशेषण - Adjective वह शब्द है जो Noun का वर्णन करता है या उनके बारे में संकेत देता है, जैसे कि रंग-रूप, गुण-दोष, संख्या, आदि.
- Pronoun (प्रोनाउन) सर्वनाम - Pronoun वह शब्द है जो Noun के स्थान पर प्रयोग किया जाता है.
- Verb (वर्ब) क्रिया - Verb वह शब्द या शब्दों का समूह है जो Noun के विषय में कुछ कहे अथवा उनके कोई कार्य का करना प्रकट करे.
- Adverb (एडवर्ब) क्रिया विशेषण- Adverb वह शब्द है जो Verb, Adjective या अन्य Adverb के अर्थ को सुधारे या उसकी विशेषता प्रकट करे.
- Preposition (प्रेपोजिशन) सम्बन्ध सूचक-अव्यय - Preposition वह शब्द है जो किसी Noun या Pronoun के साथ प्रयोग किया जाता है और जो उस Noun या Pronoun का सम्बन्ध किसी दूसरे Noun या Pronoun से प्रदर्शित करता है.
- Conjunction (कंजंक्शन) समुच्चय बोधक अव्यय - Conjunction वह शब्द है जो दो शब्दों या वाक्यों को जोड़ता है.
- Interjection (इंटरजेक्शन) विस्मयादि बोधक अव्यय - Interjection वह शब्द है जो अचानक दिल से प्रकट होने वाली भावना को दर्शाता है.
No comments:
Post a Comment