रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फाउन्डेशन द्वारा हर वर्ष 31 अगस्त को मैग्सेसे जयंती पर वितरित किये जाते हैं रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की स्थापना 1957 में हुई थी फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे 1950 के दशक में अपने भूमि सुधार कार्यक्रमों के माध्यम से विश्व विख्यात हुए थे और उनकी स्मृति में वर्ष 1957 से प्रदान किए जा रहे हैं यह पुरस्कार छह 6 श्रेणियों में एशिया के उन व्यक्तियों एवं संस्थाओं को दिया जाता है जो उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं जैसे -
- जनसेवा
- सरकारी सेवा
- पत्रकारिता
- जनसंचार
- सामुदायिक नेतृत्व
- अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव
यह पुरस्कार गैर एशियायी संगठनों को प्रदान किया जाता है अगर उन्होंने एशिया के हित में कोई कार्य किया हो, कोई भी राष्ट्राध्यक्ष तथा शासनाध्यक्ष तथा उनके पति या पत्नी अपने कार्यकाल के समय इस पुरस्कार के पात्र नहीं होगें
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय व्यक्ति थे विनोबा भावे जिनको यह पुरस्कार सन 1958 में दिया गया था
रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित भारतीयों की सूची
- 1958 - विनोबा भावे - सामुदायिक नेतृत्व
- 1959 - सी. डी. देशमुख - शासकीय सेवा
- 1961 - अमिताभ चौधरी - पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संवाद कला
- 1962 - मदर टेरेसा - अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव
- 1963 - डी. एन. खुरोदे - सामुदायिक नेतृत्व
- 1963 - त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल - सामुदायिक नेतृत्व
- 1963 - वर्गीज़ कुरीयन - सामुदायिक नेतृत्व
- 1965 - जयप्रकाश नारायण - जनसेवा
- 1966 - कमला देवी चटोपाध्याय - सामुदायिक नेतृत्व
- 1967 - सत्यजीत रे - पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
- 1971 - एम. एस. स्वामीनाथन - सामुदायिक नेतृत्व
- 1974 - एम.एस.सुब्बलक्ष्मी - जनसेवा
- 1975 - बी. जी. वर्गीज़ - पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
- 1976 - सोंभु मित्रा - पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
- 1977 - इला रमेश भट्ट - सामुदायिक नेतृत्व
- 1979 - रजनीकांत अरोल - सामुदायिक नेतृत्व
- 1979 - माबेला अरोल - सामुदायिक नेतृत्व
- 1981 - गौर किशोर घोष - पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
- 1981 - प्रमोद करण सेठी - सामुदायिक नेतृत्व
- 1982 - चण्डी प्रसाद भट्ट - सामुदायिक नेतृत्व
- 1982 - मनीभाई देसाई - जनसेवा
- 1982 - अरुण शौरी - पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
- 1984 - आर. के. लक्ष्मण - पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
- 1985 - मुरलीधर देवीदास आमटे (बाबा आम्टे) - जनसेवा
- 1989 - लक्ष्मीचंद जैन - जनसेवा
- 1991 - के. वी. सुबन्ना - पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
- 1992 - पंडित रविशंकर - पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
- 1993 - बानू कोयाजी - जनसेवा
- 1994 - किरण बेदी - शासकीय सेवा
- 1996 - टी. एन. शेषण - शासकीय सेवा
- 1996 - पांडुरंग अठावले - सामुदायिक नेतृत्व
- 1997 - महेश चंद्र मेहता - जनसेवा
- 1997 - महाश्वेता देवी - साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
- 2000 - जॉकिन अर्पुथम - शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
- 2000 - अरुणा रॉय - सामुदायिक नेतृत्व
- 2001 - राजेन्द्र सिंह - सामुदायिक नेतृत्व
- 2002 - संदीप पांडेय - आपातकालीन नेतृत्व
- 2003 - शांता सिन्हा - सामुदायिक नेतृत्व
- 2003 - जेम्स माइकल लिंगदोह - शासकीय सेवा
- 2004 - लक्ष्मीनारायण रामदास - शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता
- 2005 - वी. शांता - जनसेवा
- 2006 - अरविंद केजरीवाल - आपातकालीन नेतृत्व
- 2007 - पालागुम्मि साईनाथ - साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला
- 2008 - मंदाकिनी आम्टे - आदिवासी कल्याण कार्य
- 2008 - प्रकाश आम्टे - आदिवासी कल्याण कार्य
- 2009 - दीप जोशी - सामाजिक कार्यकर्ता
- 2011 - नीलिमा मिश्रा - सामाजिक कार्य
- 2011 - हरीश हांडे - सामाजिक कार्य
- 2012 - कुलांदेई फ्रांसिस - सामाजिक कार्य
- 2015 - संजीव चतुर्वेदी - भ्रष्टाचार के विरुद्ध
- 2015 - अंशु गुप्ता - सामाजिक कार्य
- 2016 - बेज़वाडा विल्सन - जनसेवा
- 2016 - टी. एम. कृष्णा - सामाजिक एकजुटता
No comments:
Post a Comment