राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) का आयोजन चार वर्ष में एक बार किया जाता है, सन् 1930 में कनाड़ा के ऑनटेरियो हैमिल्टन शहर में पहली राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) का आयोजन किया गया था। राष्ट्रमंडल खेलों में 16 प्रकार की प्रतियोगिताएं होती हैं। राष्ट्रमंडल खेल संघ इन खेलों का आयेाजन करता है। पहले इन खेलों को ब्रिटिश एंपायर खेल के नाम से जाना जाता था। सन् 1954 में इसका नाम बदलकर ‘ब्रिटिश एम्पायर एवं राष्ट्रमंडल खेल‘ कर दिया गया। सन् 1970 में इसका नाम बदलकर ‘ब्रिटिश राष्ट्रमंडल खेल‘ कर दिया गया। सन् 1978 में इसका नाम बदलकर ‘ राष्ट्रमंडल खेल‘ कर दिया गया। वर्तमान में इस खेल आयोजन में 53 देशों की 71 टीमें भाग लेती हैं। आईये जानते हैं राष्ट्रमंडल खेल 2018 के महत्वपूर्ण तथ्य - Commonwealth Games 2018 Important Facts in Hindi
राष्ट्रमंडल खेल 2018 का शुभंकर - बोरोबी (Borobi)
- कुल देश - 71
- कुल खेल - 18 स्पोर्ट और 7 पैरा स्पोर्ट
- कुल स्पर्धाएँ - 275
- कुल खिलाडी - 4426
- राष्ट्रमंडल खेल 2018 का शुभंकर - बोरोबी (Borobi) जिसका 2016 में चयन हुआ था।
- मेजबान देश - ऑस्ट्रेलिया
- शहर - गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड
- ध्येय वाक्य - Share The Dream (सपनों को साझा करें)
- उद्घाटन समारोह - 4 अप्रैल 2018
- समापन समारोह - 15 अप्रैल 2018
- उद्घाटन स्थल - करारा स्टेडियम
- मुख्य अथिति - प्रिंस चार्ल्स
- उद्घाटन ध्वजवाहक - पी.वी. सिंधु
- 22 वें राष्ट्रमंडल कहां होगें - बर्मिंघम, इंग्लैंड जो 2022 के खेलों का आयोजन करेगा।
- पहली बार शामिल खेल - बीच वालीवॉल, महिला रग्बी, पैरा ट्रिथलान
➤ यह भी देखें -
- भारत ने इन खेलों में 26 गोल्ड मेडल समेत कुल 66 (20 सिल्वर, 20 ब्रॉन्ज) पदक जीते।
- 28 देशों को कोई पदक नहीं मिला
- राजकुमार एडवर्ड, वेसेक्स के अर्ल द्वारा खेलों के समापन की घोषणा की गयी
खेल | स्वर्ण पदक | रजत पदक | कांस्य पदक | कुल |
निशानेबाजी | 7 | 4 | 5 | 16 |
कुश्ती | 5 | 3 | 4 | 12 |
भारोत्तोलन | 5 | 2 | 2 | 9 |
मुक्केबाजी | 3 | 3 | 3 | 9 |
टेबल टेनिस | 3 | 2 | 3 | 8 |
बैडमिंटन | 2 | 3 | 1 | 6 |
एथलेटिक्स | 1 | 1 | 1 | 3 |
स्क्वैश | 0 | 2 | 0 | 2 |
पैरा पवरलिफ्टिंग | 0 | 0 | 1 | 1 |
No comments:
Post a Comment