- राष्ट्र का नाम - हमारे राष्ट्र का नाम भारत है, भारत से पहले इस देश का नाम आर्यावर्त था, भारत नाम की उत्पति भारत के चक्रवर्ती सम्राट भरत के नाम हुई है
- राष्ट्रीय ध्वज - हमारा राष्ट्रीय ध्वज ३.२ आकार का केसरिया सफ़ेद व हरे रंग का होता है जिसके मध्य में नीले रंग का चक्र होता है इस चक्र में 24 तीलियाँ हैं इसका प्रारूप सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। इसका व्यास सफेद पट्टी की चौड़ाई के लगभग बराबर है भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया।
- राज चिन्ह - हमारा राज चिन्ह सारनाथ(वाराणसी ) में स्थित अशोक की लाट है, जो सारनाथ के संग्रहालय में सुरक्षित है। भारत सरकार ने इसे 26 जनवरी 1950 को अपनाया इस लाट के नीचे देवनागरी लिपि में मुण्डक-उपनिषद का सूत्र "सत्यमेव जयते " लिखा है राष्ट्रीय आदर्श वाक्य - "सत्यमेव जयते " भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य है। इसका अर्थ है सत्य की ही जीत होती है।
- राष्ट्र गान - भारत का राष्ट्र गान है "जन-मन-गण" इसकी रचना गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर द्वारा की गयी थी ) इसे 1950 में अपनाया गया, इसे पूरा गाने में 52 सेकेण्ड का समय लगता है और राष्ट्रीय गान सबसे पहले 27 दिसंबर 1911 को राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में सर्वप्रथम गाया गया था
- राष्ट्र गीत - हमारा राष्ट्रगीत है "वन्दे मातरम" (बंकिमचंद्र चटर्जी के उन्यास आनंदमठ से उद्घत है ) इसे सर्वप्रथम 1896 में राष्ट्रीय कोंग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था
- राष्ट्रीय पंचांग- भारतीय राष्ट्रीय पंचांग या 'भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर' भारत में उपयोग में आने वाला सरकारी सिविल कैलेंडर है, शक संवत पर आधारित है इसे ग्रिगेरियन कलेण्डर के साथ संवत चैत्र 365 दिन इसे 22 मार्च 1957 को अपनाया गया
- राष्ट्रीय पशु - बाघ हमारा राष्ट्रीय पशु है (पैंथर टाइग्रिस लिनेयस )
- राष्ट्रीय पक्षी - हमारा राष्ट्रीय पक्षी मयूर यानि मोर है (पावो क्रिस्टेस लिनेयस) 1972 इसे पूरा संरक्षण प्राप्त है
No comments:
Post a Comment