Study Hunts

The Future Begins Here!

LightBlog

Breaking

Sunday, February 18, 2024

16, 17 & 18 February 2024 Current Affairs


1- केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बिहार राज्य में नवनिर्मित कालूघाट अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन टर्मिनल का उद्घाटन किया है। 2- दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘हिंदू कॉलेज’ ने अपना 125वां स्थापना दिवस मनाया है। 3- ‘INS जटायु’ लक्षद्वीप में अपना नौसैनिक बेस बनाएगा। 4- सुप्रीम कोर्ट ने ‘इलेक्टोरल बॉन्ड’ (Electoral Bond) की वैधता पर रोक लगा दी है  5- सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने “हमरो संकल्प, विकसित भारत पुष्पित सिक्किम” कार्यक्रम की शुरुआत की है। 6- भारतीय रेलवे यातायात सेवा के अधिकारी ‘संजय कुमार जैन’ ने IRCTC के प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया है। 7- ‘IIT जम्मू’ ने  ध्वनि-आधारित एंटी-ड्रोन सिस्टम विकसित किया है।  8- संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ‘केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड’ (CBSE) का ऑफिस स्थापित किया जाएगा। 9- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में ‘भारत मार्ट’ का शिलान्यास किया है।

10- भारत में पहला ‘फ्रेंच फिल्म महोत्सव’ कोलकाता में शुरू हुआ है। 11- भारत ने अपने ओपन-सोर्स DPI को साझा करने के लिए कोलंबिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। 12- ‘प्रबोवो सुबियांतो’ (Prabowo Subianto) इंडोनेशिया देश के नए राष्ट्रपति बने हैं। 13- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल जीवन मिशन के डैशबोर्ड पर ‘सिटीज़न कॉर्नर’ का शुभारंभ किया है। 14- ऑपरेशन ‘नन्हे फ़रिश्ते’ के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल ने 549 से अधिक बच्चों को फिर से परिवार से मिलाया है। 15- बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खासी हिल के स्‍वतंत्रता सेनानी ‘यू तिरोत सिंह’ की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। 16- नेपाल की राजधानी काठमांडू में ‘16वीं विश्व समाजिक मंच’ की बैठक शुरू हुई है। 17- ‘निखिल जोशी’ ने बोइंग डिफेंस इंडिया के प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया है। 18- स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्‍ट क्रिकेट में पांच सौ विकेट लेने वाले अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बने है। 19- भारत और ‘नेपाल’ के केंद्रीय बैंकों ने UPI-NPI को जोड़ने के लिए समझौता किया है। 20- ‘ली निंग श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैलेंज 2024’ के महिला सिंगल्‍स में ‘ईशा रानी बरुआ’ ने गोल्ड मेडल जीता है। 21- राजस्थान में ‘मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना’ का शुभारंभ हुआ है। 22- ‘साउथ इंडियन बैंक’ ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी बैंक का पुरस्कार जीता है। 23- हाल ही में मशहूर अभिनेत्री और फिल्म निर्माता ‘कविता चौधरी’ का निधन हुआ है।

24- ‘ताज महोत्सव 2024‘ उत्तर प्रदेश के आगरा में 18 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। 25- भारतीय वायु सेना ने जैसलमेर के पोकरण में ‘वायु-शक्ति अभ्यास’ किया है।  26- मशहूर गीतकार और कवि ‘गुलजार’ को प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। 27- एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में ‘हरमिलन बैंस’ ने गोल्ड मेडल जीता है। 28- ग्रीस के प्रधानमंत्री ‘किरियाकोस मित्सोटाकिस’ भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। 29- ‘60वें म्‍युनिख सुरक्षा सम्‍मेलन’ का आयोजन जर्मनी में किया गया है। 30- हाल ही में चाइल्ड आर्टिस्ट ‘सुहानी भटनागर’ का 19 वर्ष की आयु में निधन हुआ है। 31- ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023′ का आयोजन असम राज्य में किया गया है। 32- 12वें वार्षिक यात्री समीक्षा पुरस्कार 2024 में ‘हिमाचल प्रदेश’ को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। 33- इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ‘IIT रुड़की’ के साथ समझौता किया है।

No comments:

Post a Comment