Study Hunts

The Future Begins Here!

LightBlog

Breaking

Saturday, March 16, 2024

14,15,16,17 March 2024 Current Affairs


1- हर वर्ष 14 मार्च को ‘पाई दिवस’ मनाया जाता है। 2- भारत की नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अपना संपर्क कार्यालय खोला है। 3- केंद्र सरकार ने हर वर्ष 17 सितंबर को ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ मनाने का निर्णय किया है। 4- ‘सचिन सालुंखे’ ने ‘प्रोमिसिंग इन्वेस्टर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता है। 5- अरूणाचल प्रदेश के तवांग जिले के जेमीथांग में ‘गोरसम कोरा महोत्सव’ मनाया गया है। 6- ‘बृजेश कुमार सिंह’ को इंडियन बैंक का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

7- हर वर्ष 15 मार्च को ‘विश्व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस’ मनाया जाता है। 8- जम्मू कश्मीर में ‘महाराष्ट्र भवन’ का निर्माण किया जाएगा। 9- प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले पैनल में पूर्व आईएएस अधिकारी ‘ज्ञानेश कुमार’ और ‘सुखबीर सिंह संधू’ को भारत का नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया हैं। 10- महाराष्ट्र ने विदर्भ को हराकर 42वीं ‘रणजी ट्रॉफी’ जीती है। 11- हैदराबाद में ‘विश्व आध्यात्मिक महोत्सव’ का आयोजन किया गया है। 12- भारत की 5वीं व पूर्वी भारत की पहली ‘अत्याधुनिक हनी टेस्टिगं लैब’ का शिलान्यास रांची में किया गया है। 13- SpaceX ने दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप’ लॉन्च किया है। 14- हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर का नाम बदलकर ‘अहिल्या नगर’ कर दिया है।
15- हर वर्ष 16 मार्च को ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ मनाया जाता है। 16- ‘मोहम्मद मुस्तफा’ फिलिस्तीन के नए प्रधानमंत्री बने हैं। 17- हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मॉरीशस विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। 18- मीडिया फाउंडेशन ने स्वतंत्र पत्रकार ‘ग्रीष्मा कुठार’ और इंडियन एक्सप्रेस की ‘रितिका चोपड़ा’ को संयुक्त रूप से 2024 के ‘चमेली देवी जैन पत्रकारिता पुरस्कार’ से सम्मानित किया है। 19- केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने मध्य प्रदेश के भोपाल में भारत के सबसे ऊंचे ‘मौसम टॉवर’ का वर्चुअली उद्घाटन किया है। 20- ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ‘मैथ्यू वेड’ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। 

21- हर वर्ष 17 मार्च को सेंट पैट्रिक दिवस मनाया जाता है। 22- ब्रिटेन ने ड्रैगनफायर लेजर डायरेक्टेड एनर्जी वेपन का सफल परीक्षण किया है। 23- टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को प्रतिष्ठित पीवी नरसिम्हा राव मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 24- सऊदी अरब ने दुनिया की पहली ‘3D प्रिंटेड मस्जिद’ का अनावरण किया है। 25- तेलंगाना राज्य में ‘पांडुवला गुट्टा’ को विशेष भू विरासत घोषित किया गया है। 26- ‘महाराष्ट्र’ सरकार ने भारत की पहली LNG संचालित बस लॉन्च की है। 27- ‘नवनीत कुमार’ ने प्रसार भारती के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।

No comments:

Post a Comment