2- 26 जुलाई 2026 को पूरे भारत में 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया।
3- ओडिशा में ₹14,257 करोड़ के निवेश से राज्य का पहला सॉवरेन AI डेटा सेंटर स्थापित करने की घोषणा की गई।
4- विश्वनाथन आनंद ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।
5- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹3,030 करोड़ के परिव्यय के साथ भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन (BHAVYA-RASAYAN) को मंजूरी दी।
6- भारतीय निशानेबाज सैन्यम ने ISSF विश्व कप की महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
7- अनाहत सिंह लगातार दूसरी बार विश्व जूनियर स्क्वैश व्यक्तिगत चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।
8- हाल ही में प्रदूषण के कारण चर्चा में रही जोजरी नदी, लूनी नदी की प्रमुख सहायक नदी है।
9- श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA), ओडिशा को जगन्नाथ धाम, नीलचक्र और महाप्रसाद जैसे पवित्र शब्दों का ट्रेडमार्क पंजीकरण प्राप्त हुआ।
10- चांदीपुरा वायरस (CHPV) से बच्चों की मौत के मामले गुजरात और राजस्थान से सामने आए।
11- भारत ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
12- सत्य पाल कुमार को वित्तीय खुफिया इकाई (FIU-IND) का नया निदेशक नियुक्त किया गया।
13- स्पेन ने विनाशकारी जंगल की आग के कारण अपने इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया।
14- बोरनाडी वन्यजीव अभयारण्य असम में स्थित है।
15- कुलडीहा वन्यजीव अभयारण्य ओडिशा में स्थित है।


No comments:
Post a Comment