Current Affairs Today | 2 August 2026
🎥 1 अगस्त 2026 करेंट अफेयर्स वीडियो
यदि आप 1 अगस्त 2026 के डेली करेंट अफेयर्स को वीडियो के माध्यम से पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया वीडियो देखें। इसमें आज के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, अर्थव्यवस्था, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल तथा अन्य परीक्षा उपयोगी करेंट अफेयर्स को सरल भाषा में समझाया गया है।
1- अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (भोगापुरम) का उद्घाटन 1 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में किया।
2- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PM-KISAN योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के लिए ₹3.15 लाख करोड़ की मंजूरी दी।
3- जलाशयों पर फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (PM-SSY) को मंजूरी दी गई।
4- घरेलू तेल एवं गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए समुद्र मंथन योजना को मंजूरी दी गई।
5- अस्मिता डे ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला 48 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
6- हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
7- दिल्ली सरकार ने कक्षा 9 की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल देने के लिए विद्या वाहिनी योजना शुरू की।
8- भारत ने UPI को मालदीव की त्वरित भुगतान प्रणाली Favara के साथ एकीकृत किया।
9- हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2026 में भारत चौथे स्थान पर रहा।
10- ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 की संयुक्त मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।
11- असम सरकार ने 'पूर्वी आइसक्रीम' की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप भूटान भेजी।
12- पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2026 में 177 देशों में भारत 176वें स्थान पर रहा।
13- तेजस्विन शंकर राष्ट्रमंडल खेलों के डेकाथलॉन में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बने।
14- Kh-101 क्रूज़ मिसाइल का विकास रूस ने किया है।
Get FREE 2 August Current Affairs PDF on Telegram – Click Now! 📚🚀
🚀 ब्रेकिंग न्यूज़ और करंट अफेयर्स की सबसे तेज़ और सटीक अपडेट के लिए अभी हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ें! 📢 विश्वसनीय जानकारी, इनसाइट्स और एक्सक्लूसिव अपडेट पाने के लिए नीचे क्लिक करें! 👇🔥
Click On Link To Join Our Telegram Group




























