Study Hunts

The Future Begins Here!

LightBlog

Breaking

Thursday, August 16, 2018

जानिए अटल बिहारी वाजपेयी के 10 मशहूर कोट्स


1- आप दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं।
2- हमारे परमाणु हथियार विशुद्ध रूप से किसी विरोधी की तरफ से परमाणु हमले के डर को खत्म करने के लिए हैं।
3- हकीकत यह है कि संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठन उतने ही प्रभावी हो सकते हैं जितना उनके सदस्य उन्हें होने की अनुमति दें।
4- मैं ऐसे भारत का सपना देखता हूं जो समृद्ध और मजबूत है। ऐसा भारत जो दुनिया के महान देशों की पंक्ति में खड़ा हो।
5- गरीबी बहुआयामी होती है। यह कमाई के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीतिक सहभागिता और हमारी संस्कृति व सामाजिक संगठनों के विकास पर भी असर डालती है।
6- पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध बनाने की कोशिशें हमारी कमजोरी का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि ये शांति के लिए हमारी प्रतिबद्धता की संकेत हैं।
7- अगर भारत धर्मनिरपेक्ष नहीं होता, तो भारत भारत नहीं होता।
8- कोई बंदूक नहीं, केवल भाईचारा ही समस्याओं का समाधान कर सकता है।
9- सार्वजनिक दिखावे से शांत कूटनीति कहीं ज्यादा प्रभावी होती है।
10- मेरा कवि हृदय मुझे राजनीतिक समस्याएं झेलने की ताकत देता है। 

No comments:

Post a Comment