Study Hunts

The Future Begins Here!

LightBlog

Breaking

Showing posts with label लेखपाल EXAM SPECIAL. Show all posts
Showing posts with label लेखपाल EXAM SPECIAL. Show all posts

Sunday, February 1, 2026

12:08 AM

Indian Post Office Complete Guide


1766➨ लार्ड क्लाइव द्वारा प्रथम डाक व्यवस्था भारत में स्थापित
1774➨ वारेन हेस्टिंग्स ने कलकत्ता में प्रथम डाकघर स्थापित किया
1786➨ मद्रास प्रधान डाकघर की स्थापना
1793➨ बम्बई प्रधान डाकघर की स्थापना
1854➨ भारत में पोस्ट ऑफिस को प्रथम बार 1 अक्टूबर, 1854 को , 1 अक्टूबर 2016 को 162 वर्ष हो जायेगे , डाक विभाग की स्थापना इसी समय से मानी जाती है

1863➨ रेल डाक सेवा आरम्भ की गयी
1873➨ नक्काशीदार लिफाफे की बिक्री प्रारंभ
1876➨ भारत पार्सल पोस्टल यूनियन में शामिल
1877➨ वीपीपी (VPP) और पार्सल सेवा आरम्भ
1879➨ पोस्टकार्ड आरम्भ किया गया

1880➨ मनीआर्डर सेवा प्रारंभ की गई
1911➨ प्रथम एयरमेल सेवा इलाहाबाद से नैनी डाक से भेजी गई
1935➨ इंडियन पोस्टल आर्डर प्रारंभ
1972➨ पिन कोड प्रारंभ किया गया
1984➨ डाक जीवन बीमा का प्रारंभ
1985➨ पोस्ट और टेलिकॉम विभाग प्रथक किये गए
1986➨ स्पीड पोस्ट (EME) सेवा शुरू

1990➨ डाक विभाग मुंबई व चेन्नई में दो स्वचालित डाक प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किये गए
1995➨ ग्रामीण डाक जीवन बीमा की शुरुआत
1996➨ मीडिया डाक सेवा का प्रारंभ
1997➨ बिजनेस पोस्ट सेवा को प्रारंभ किया गया
1998➨ उपग्रह डाक सेवा शुरू
1999➨ डाटा डाक व एक्सप्रेस डाक सेवा प्रारंभ

2000➨ ग्रीटिंग पोस्ट सेवा प्रारंभ
2001➨ इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रान्सफर सेवा (EFT) प्रारंभ
3 जनवरी 2002➨ इन्टरनेट आधारित ट्रैक एवं टेक्स सेवा की शुरुआत
15 सितम्बर 2003➨ बिल मेल सेवा प्रारंभ
30 जनवरी 2004➨ ई-पोस्ट सेवा की शुरुआत
10 अगस्त 2004➨ लोजिस्टिक्स पोस्ट सेवा प्रारंभ की गई

Wednesday, February 5, 2025

1:20 AM

List of Important Bird Sanctuaries of India


 1- कोलेरू पक्षी अभयारण्य / Kolleru Bird Sanctuary

Answer: आंध्र प्रदेश | Andhra Pradesh


2- ओखला पक्षी अभयारण्य / Okhla Bird Sanctuary

Answer: दिल्ली/उत्तर प्रदेश | Delhi/Uttar Pradesh


3- सलीम अली पक्षी अभयारण्य / Salim Ali Bird Sanctuary

Answer: गोवा | Goa


4- नल सरोवर पक्षी अभयारण्य / Nal Sarovar Bird Sanctuary

Answer: गुजरात | Gujarat


5- भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य / Bhindawas Wildlife Sanctuary

Answer: हरियाणा | Haryana


6- बांदली वन्यजीव अभयारण्य / Bandli Wildlife Sanctuary

Answer: हिमाचल प्रदेश | Himachal Pradesh


7- उधवा झील पक्षी अभयारण्य / Udhwa Lake Bird Sanctuary

Answer: झारखंड | Jharkhand


8- बांकापुर मोर संरक्षण रिजर्व / Bankapur Peafowl Conservation Reserve

Answer: कर्नाटक | Karnataka


9- कडालुंडी पक्षी अभयारण्य / Kadalundi Bird Sanctuary

Answer: केरल | Kerala


10- केरा बस्टर्ड अभयारण्य / Kera Bustard Sanctuary

Answer: मध्य प्रदेश | Madhya Pradesh


11- ग्रेट इंडियन बस्टर्ड अभयारण्य / Great Indian Bustard Sanctuary

Answer: महाराष्ट्र | Maharashtra


12- नालबाना पक्षी अभयारण्य / Nalabana Bird Sanctuary

Answer: ओडिशा | Odisha


13- हरिके झील पक्षी अभयारण्य / Harike Lake Bird Sanctuary

Answer: पंजाब | Punjab


14- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान / भरतपुर पक्षी अभयारण्य / Keoladeo National Park / Bharatpur Bird Sanctuary

Answer: राजस्थान | Rajasthan


15- कांजीरनकुलम पक्षी अभयारण्य / Kanjirankulam Bird Sanctuary

Answer: तमिलनाडु | Tamil Nadu


16- किताम पक्षी अभयारण्य / Kitam Bird Sanctuary

Answer: सिक्किम | Sikkim


17- नवाबगंज पक्षी अभयारण्य / Nawabganj Bird Sanctuary

Answer: उत्तर प्रदेश | Uttar Pradesh


18- आसन बैराज पक्षी अभयारण्य / Asan Barrage Bird Sanctuary

Answer: उत्तराखंड | Uttarakhand


19- रायगंज वन्यजीव अभयारण्य / कुलिक पक्षी अभयारण्य / Raiganj Wildlife Sanctuary / Kulik Bird Sanctuary

Answer: पश्चिम बंगाल | West Bengal

Monday, March 18, 2024

10:03 AM

महत्वपूर्ण नारे- Exam Special


• जय जवान जय किसान - लाल बहादुर शास्त्री

• मारो फिरंगी को - मंगल पांडे •जय जगत - विनोबा भावे •कर मत दो - सरदार बल्लभभाई पटले • संपूर्ण क्रांति - जयप्रकाश नारायण •विजय विश्व तिरंगा प्यारा - श्यामलाल गुप्ता पार्षद •वंदे मातरम् - बंकिमचंद्र चटर्जी •जय गण मन - रवींद्रनाथ टैगोर • सम्राज्यवाद का नाश हो - भगत सिंह •स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है - बाल गंगाधर तिलक •इंकलाब जिंदाबाद - भगत सिंह • दिल्ली चलो - सुभाषचंद्र बोस • करो या मरो - महात्मा गांधी •जय हिंद - सुभाषचंद्र बोस • पूर्ण स्वराज - जवाहरलाल नेहरू •हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान - भारतेंदू हरिशचंद्र •वेदों की ओर लौटो - दयानंद सरस्वती •आराम हराम है - जवाहरलाल नेहरू •हे राम - महात्मा गांधी •भारत छोड़ो - महात्मा गांधी •सरफरोशी की तम्मना अब हमारे दिल में है - रामप्रसाद बिस्मिल •सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा - इकबाल •तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा - सुभाषचंद्र बोस •साइमन कमीशन वापस जाओ - लाला लाजपत राय •हू लिव्स इफ इंडिया डाइज- जवाहरलाल नेहरू

Sunday, March 17, 2024

12:03 AM

भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं


•नीति आयोग - 1 जनवरी 2015

•ह्रदय योजना -21 जनवरी 2015

•बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं -22 जनवरी 2015

•सुकन्या समृद्धि योजना -22 जनवरी 2015

•मुद्रा बैंक योजना -8 अप्रैल 2015

•प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना -9 मई 2015

•अटल पेंशन योजना -9 मई 2015

•प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना -9 मई 2015

•प्रधानमंत्री आवास योजना -25 जून 2015

•अमरुत योजना -25 जून 2015

•स्मार्ट सिटी योजना -25 जून 2015

•डिजिटल इंडिया मिशन -1 जुलाई 2015

•स्किल इंडिया मिशन -15 जुलाई 2015

•दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना -25 जुलाई 2015

•मेक इन इंडिया -25 सितंबर 2015

•उदय योजना  -5 नवंबर 2015

•स्टार्ट अप इंडिया -16 जनवरी 2016

•प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना -18 फरवरी 2016

•स्टैंड अप इंडिया योजना - 5 अप्रैल 2016

•प्रधानमंत्री उजज्वला योजना - 1 मई 2016

•प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना - 31 मई 2016

•उड़ान योजना -21 अक्टूबर 2016

•प्रधानमंत्री वय वंदना योजना -21 जुलाई 2017

•दीनदयाल स्पर्श योजना- 3 नवंबर 2017

•अमृत सरोवर अभियान - 24 अप्रैल 2022 

•प्रधानमंत्री जन धन योजना- 28 अगस्त 2014 

•प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना -17 सितंबर 2023 

•स्मार्ट सिटी मिशन- 25 जून 2015

•आजादी का अमृत महोत्सव -12 मार्च 2021

•प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना -23 सितंबर 2018

•प्रधानमंत्री किसान योजना- फरवरी 2019

•प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना- 24 अप्रैल 2020 

•प्रधानमंत्री स्वनिधि निधि योजना -1 जून 2020

•किसान क्रेडिट कार्ड योजना - अगस्त 1998

•बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ - 22 जनवरी 2015

•मिशन शक्ति - 17 अक्टूबर 2020 

•एक जनपद एक उत्पाद योजना - 24 जनवरी 2018

Saturday, March 16, 2024

11:59 PM

भारत के राष्ट्रीय चिह्न


राष्ट्रीय प्रतीक -  भारत का राष्ट्रीय प्रतीक सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तम्भ के शीर्ष भाग की अनुकृति है। भारत सरकार ने इसे 26 जनवरी, 1950 ई. को अपनाया । प्रतीक के नीचे मुंडकोपनिषद् में लिखा सूत्र 'सत्यमेव जयते' देवनागरी लिपि में अंकित है। 

राष्ट्रीय ध्वज -  तीन पट्टियों वाला तिरंगा, गहरा केसरिया (ऊपर), सफेद (बीच) और गहरा हरा रंग (नीचे) है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है, जिसमें 24 तीलियाँ हैं तथा इसे सारनाथ में अशोक के सिंह स्तम्भ पर बने चक्र से लिया गया है। ध्वज की लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। भारत के संविधान सभा ने राष्ट्र-ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई, 1947 को अपनाया। 


राष्ट्रीय ध्वज को संविधान सभा में हंसा मेहता ने प्रस्तुत किया। भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार सभी भारतीय नागरिकों एवं निजी संस्थाओं आदि को भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शन का अधिकार है। 


संविधान के अनुच्छेद-19 (1) (अ) के अधीन राष्ट्रीय ध्वज फहराना नागरिकों का मूल अधिकार है।


झंडा गीत 'झंडा ऊँचा रहे हमारा' की रचना श्यामलाल प्रसाद गुप्त ने की है।


राष्ट्र-गान -  रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा मूल रूप से बांग्ला में रचित 'जन-गण-मन' के हिन्दी संस्करण को संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 ई. को भारत का 'राष्ट्र गान' स्वीकार किया। इसके गायन का समय 52 सेकण्ड है तथा संक्षिप्त अवधि 20 सेकेण्ड है जिसमें इसकी प्रथम और अंतिम पंक्तियाँ गायी जाती हैं। यह सर्वप्रथम 27 दिसम्बर, 1911 ई. को भारतीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन (अध्यक्ष-पं. विशन नारायण दत्त) में गाया गया। इसे रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने 1912 ई. में 'तत्त्व बोधिनी' में 'भारत भाग्य विधाता' शीर्षक से प्रकाशित किया था तथा 1919 ई. में 'Morning Song of India' के नाम से अंग्रेजी अनुवाद किया। राष्ट्रगान के वर्तमान संगीतमय धुन को बनाने का श्रेय कैप्टन राम सिंह ठाकुर (INA के सिपाही) को जाता है।


राष्ट्रगीत - बंकिमचन्द्र चटर्जी के उपन्यास 'आनन्दमठ' में उन्हीं के द्वारा रचित 'वन्दे मातरम्' को राष्ट्र गीत के रूप में 26 जनवरी, 1950 ई. को स्वीकार किया गया। इसे सर्वप्रथम 1896 ई. में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अधिवेशन (अध्यक्ष-रहीमतुल्ला सयानी) में गाया गया था। इस गीत को गाने का समय 1 मिनट और पाँच सेकण्ड है।


राष्ट्रीय कैलेण्डर - गिगेरियन कैलेण्डर के साथ देश भर के लिए शक संवत् पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग कोn22 मार्च, 1957 ई. को अपनाया गया। इसका पहला महीना चैत्र है। यह सामान्यतः सामान्य वर्ष में 22 मार्च को एवं लीप वर्ष में 21 मार्च को प्रारंभ होता है।


राष्ट्रीय कैलेण्डर: गिगेरियन कैलेण्डर के साथ देश भर के लिए शक संवत् पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग को सरकारी प्रयोग के लिए 22 मार्च, 1957 ई. को अपनाया गया। इसका पहला महीना चैत्र है। यह सामान्यतः सामान्य वर्ष में 22 मार्च को एवं लीप वर्ष में 21 मार्च को प्रारंभ होता है।


राष्ट्रीय पुष्प - कमल 

राष्ट्रीय पक्षी - मयूर (पावो क्रिस्टेटस) 

राष्ट्रीय पशु - बाघ (पैथरा टाइग्रिस लिन्नायस) 

राष्ट्रीय फल - आम (मेनिगिफेरा इंडिका)

राष्ट्रीय वृक्ष - बरगद (फाइकस बेंधालेसिस)

राष्ट्रीय नदी - 4 नवम्बर, 2008 को गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया।

राष्ट्रीय जलीय जीव -  गंगा डॉल्फिन (प्लाटानिस्टा गैंगेटिक) को 5 अक्टूबर, 2009 को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया गया।

राष्ट्रीय विरासत पशु - हाथी (एलिफास इंडिका) भारत का विरासत पशु है।

11:31 PM

Important Lakes in India


🔹डल झील :- जम्मू-कश्मीर

🔹वुलर झील :- जम्मू-कश्मीर

🔹बैरीनाग झील :- जम्मू-कश्मीर

🔹मानस बल झील :- जम्मू-कश्मीर

🔹नागिन झील :- जम्मू-कश्मीर

🔹शेषनाग झील :- जम्मू-कश्मीर

🔹अनंतनाग झील :- जम्मू-कश्मीर

🔹राजसमंद झील :- राजस्थान

🔹पिछौला झील :- राजस्थान

🔹सांभर झील :- राजस्थान

🔹जयसमंद झील :- राजस्थान

🔹फतेहसागर झील :- राजस्थान

🔹डीडवाना झील :- राजस्थान

🔹लूनकरनसर झील :- राजस्थान

🔹सातताल झील :- उत्तराखंड

🔹नैनीताल झील :- उत्तराखंड

🔹राकसताल झील :- उत्तराखंड

🔹मालाताल झील :- उत्तराखंड

🔹देवताल झील :- उत्तराखंड

🔹नौकुछियाताल झील :- उत्तराखंड

🔹खुरपताल झील :- उत्तराखंड

🔹हुसैनसागर झील :- आंध्रप्रदेश

🔹कोलेरू झील :- आंध्रप्रदेश

🔹बेम्बनाड झील :- केरल

🔹अष्टमुदी झील :- केरल

🔹पेरियार झील :- केरल

🔹लोनार झील :- महाराष्ट्र

🔹पुलीकट झील :- तमिलनाडु एवं आँध्रप्रदेश

🔹लोकटक झील :- मणिपुर

🔹चिल्का झील :- उड़ीसा

11:26 PM

विद्युत चुंबकीय तरंग तरंगदैर्ध्य के घटते क्रम में


विद्युत चुंबकीय तरंग तरंगदैर्ध्य(wavelength) के घटते क्रम में–👇👇👇

०रेडियो वेव(Radio wave)
०माइक्रोवेव(Microwave)

०अवरक्त तरंग(Infrared wave)
०दृश्य तरंग(Visible wave)
०पराबैंगनी तरंग(Ultraviolet wave)
०एक्स-रे वेव(X–rays)
०गामा किरण(Gamma-rays)

Wednesday, March 13, 2024

8:59 AM

जानिए CAA और NRC से जुड़ी मुख्य जानकारी

 


सीएए का फुल फॉर्म सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (Citizenship Amendment Act) होता है और एनआरसी (NRC) का फुल फॉर्म नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स (National Register of Citizens) होता है। अगर हम बात करें CAA Law in Hindi की तो इसके तहत शरणार्थियों को देश की नागरिकता मिल सकेगी और NRC का मकसद केवल भारत से अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालना है। 


CAA and NRC Full Form in Hindi

सीएए (CAA Law in Hindi) और एनआरसी का फुल फॉर्म यहाँ दिया गया है : 

सीएए (CAA Law in Hindi)नागरिकता संशोधन अधिनियम (सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट- Citizen Amendment Act)
एनआरसी (NRC)नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स (National Register of Citizens)

CAA क्या है?

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA Law in Hindi) भारतीय संसद द्वारा पारित कानून है। नागरिकता संशोधन अधिनियम दिसंबर 2019 में पारित किया गया था। यह विधेयक 2014 से पहले भारत में प्रवेश करने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाइयों के लिए नागरिकता को आसान बनाता है। विधेयक का उद्देश्य पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है। इसके अलावा यह 1955 के मौजूदा नागरिकता अधिनियम में संशोधन करता है। यह अधिनियम खुद नागरिकता नहीं देता है। इसके माध्यम से एलिजिबिल कैंडिडेट अप्लाई करने के लिए एलिजिबिल हो जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिनियम लागू होने से पहले ही एक पोर्टल तैयार किया गया है और इसी पोर्टल के माध्यम से नागरिकता के लिए आवेदन किया जा सकेगा। कैंडिडेट्स को बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि सीएए नियमों को लोकसभा चुनाव से पहले अधिसूचित और लागू किया जाएगा। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए 11 मार्च 2024 को सीएए को देेश में लागू कर दिया गया है।


CAA और NRC में अंतर क्या है?

एनआरसी का मकसद केवल भारत से अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालना है। सीएए के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों से संबंधित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता लेने में आसानी होगी। 

Saturday, March 9, 2024

2:48 AM

2023 में भारत के राष्ट्रीय उद्यान जो चर्चा का केंद्र है


1- मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान - राजस्थान 

2- कालेश्वर राष्ट्रीय उद्यान -हरियाणा 

3- राय मोना नेशनल पार्क- असम 

4- नमेरी नेशनल पार्क - असम 

5- डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क- असम 

6- देहिंग पटकाई नेशनल पार्क - असम 

7- ब्लैक बक नेशनल पार्क -गुजरात 

8- मुकुर्ती राष्ट्रीय उद्यान - तेलंगाना 

9- पापीकोंडा नेशनल पार्क - आंध्र प्रदेश 

10- मृगवनी नेशनल पार्क - तेलंगाना 

11- पिन घाटी नेशनल पार्क - हिमाचल प्रदेश

2:33 AM

अंतरिक्ष में मानव यात्रा - महत्वपूर्ण तथ्य


🦋अंतरिक्ष मे जाने वाला पहला इंसान: यूरी गागरिन
🦋 सर्वप्रथम अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने वाला देश: रूस 🦋 अंतरिक्ष मे जाने वाला पहला स्‍पेस डॉग: लाईका 🦋 अंतरिक्ष मे जाने वाली पहली महिला: वेलेन्टिना तरेश्कोवा 🦋 अंतरिक्ष मे जाने वाला पहला भारतीय: राकेश शर्मा 🦋 चांद पर कदम रखने वाला पहला इंसान: नील आर्मस्‍ट्रॉन्‍ग 🦋चन्द्रमा पर आदमी भेजने वाला पहला देश: अमेरिका 🦋मंगल ग्रह पर चालक रहित अंतरिक्षयान भेजने वाला पहला देश: अमेरिका 🦋 भारत का प्रथम चालक रहित विमान: लक्ष्य 🦋 चन्द्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला अंतरिक्ष यान: लूना-10 🦋 मंगल ग्रह पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान: वाइकिंग-1 🦋 चन्द्रमा पर उतरने वाला पहला चालक युक्त अंतरिक्षयान: ईगल 🦋 चन्द्रमा पर मानव को पहुचाने वाला यान: अपोलो-11 🦋 अंतरिक्ष मे भेजे जाने वाला प्रथम स्‍पेस शटल: कोलंबिया 🦋 सबसे अधिक उम्र का अंतरिक्ष यात्री: कार्ल जी हैनिजे 🦋 सबसे कम उम्र का अंतरिक्ष यात्री: गेरेमान तितोब 🦋 अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम टीचर: शेरिन क्रिस्टा मेकोलिफ (अमरिका) 🦋 अंतरिक्ष में जाने वाली पहली अमेरिकी महिला: सैली राइड 🦋 अंतरिक्ष में विचरण करने वाली पहली महिला: श्वेतलाना सेवित्स्काया 🦋 प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री: कल्पना चावला 🦋 सबसे अधिक समय तक अंतरिक्ष मे रहने वाला यात्री - ओलेग कोनोनेको (Current N ) 🦋 दो बार अंतरिक्ष मे जाने वाला पहला यात्री: कर्नल ब्लादीमीर कोमारोव 🦋 अंतरिक्ष यान से बाहर निकलने वाला पहला व्यक्ति: एलैक्सी लियोनोव

Thursday, March 7, 2024

5:58 AM

जनगणना 2011 Part- 1


★ भारत मे जनगणना की शुरूआत 1872 मे लॉर्ड मेयो के कार्यकाल मे हुयी थी। ★ भारत मे नियमित जनगणना की शुरूआत 1881 मे लॉर्ड रिपन के कार्यकाल मे हुयी थी। ★ 1881 मे जनगणना आयुक्त W.W. Plodan थे जबकि 1951 मे स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना के समय जनगणना आयुक्त R.A. Gopalswami थे। ★ दशकीय जनगणना की शुरुआत 1790 से अमेरिका मे हुयी। ★ 2011 की जनगणना यानी 15वीं जनगणना (स्वतंत्र भारत की 7वीं जनगणना) की शुरुआत महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त Dr. C. Chandramauli के द्वारा Apr 1, 2010 से की गयी। ★ जनगणना 2011 का शुभंकर “प्रगणक शिक्षिका” थी तथा इसका आदर्श वाक्य “हमारी जनगणना हमारा भविष्य” था। ★ जनगणना 2011 का अंतिम आंकडा Apr 30, 2013 को जारी किया गया। इसके अनुसार : ★ भारत की कुल जनसंख्या 1.2105 अरब है जिसमे 62.31 करोड (51.47%) पुरूष हैं एवं 58.74 करोड (48.53%) महिलायें हैं। ★ जनगणना 2011 के अनुसार देश मे अनुसूचित जाति की कुल जनसंख्या 20.14 करोड है जो देश की कुल जनसंख्या का 16.6% है। ★ जनगणना 2011 के अनुसार देश मे अनुसूचित जनजाति की कुल जनसंख्या 10.43 करोड है जो देश की कुल जनसंख्या का 8.6% है। ★ जनगणना 2011 के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5% है। ★ जनसंख्या मे वार्षिक वृद्धि दर 1.97% से घटकर 1.64% हो गयी है जबकि दशकीय वृद्धि दर 21.54% से घटकर 17.7% हो गयी है। ★ 2001 से 2011 के दौरान देश मे अनुसूचित जाति की दशकीय वृद्धि दर 20.8% रही। ★ 2001 से 2011 के दौरान देश मे अनुसूचित जाति की दशकीय वृद्धि दर 23.7% रही। ★ जनगणना 2011 के अनुसार देश की कुल जनसंख्या मे नगरीय जनसंख्या 31.2% (37.76 Crore) है जबकि ग्रामीण जनसंख्या 68.8% (83.28 Crore) है। ★ जनसंख्या घनत्व 325 प्रति वर्ग किमी से बढकर 382 प्रति वर्ग किमी हो गया है। ★ लिंगानुपात 933 से बढकर 943 हो गया है। ★ शिशु लिंगानुपात (0-6 वर्ष) 927 से घटकर 919 हो गया है। ★ अनुसूचित जातियों का लिंगानुपात 945 है। ★ अनुसूचित जनजातियों का लिंगानुपात 990 है। ★ जनसंख्या मे कुल साक्षर लोगों की संख्या 64.84% से बढकर 73% हो गयी है। ★ देश मे अब तक पूर्ण साक्षर घोषित किया गया एकमात्र राज्य Kerala है। ★ नगालैण्ड और अरूणाचल प्रदेश मे कोई भी अनुसूचित जाति (SC) निवास नही करती है। ★ हरियाणा एवं पंजाब मे कोई भी अनुसूचित जनजाति (ST) निवास नही करती है। ★ केन्द्रशासित प्रदेशों मे लक्षद्वीप तथा अंडमान निकोबार मे कोई भी अनुसूचित जाति निवास नहीं करती है। ★ दिल्ली, चंडीगढ एवं पुदुचेरी मे कोई भी अनुसूचित जनजाति निवास नही करती है। ★ जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप (64473) है। ★ सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य : (1) उत्तर प्रदेश {19.98 Crore = 16.51%} (2) महाराष्ट्र {9.28%} ★ न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य : (1) सिक्किम {6.10 लाख = 0.05%} (2) मिजोरम {0.09%} ★ सर्वाधिक जनसंख्या वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दिल्ली ★ न्यूनतम जनसंख्या वाला केन्द्रशासित प्रदेश : लक्षद्वीप ★ सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला राज्य : (1) महाराष्ट्र {5.08 Crore} , (2) उत्तर प्रदेश {4.44 करोड} ★ न्यूनतम नगरीय जनसंख्या वाला राज्य : सिक्किम (1.53 लाख) ★ सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य : गोवा (62.2%) ★ सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य : हिमाचल प्रदेश (90%) ★ सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या एवं प्रतिशतता वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दिल्ली ★ न्यूनतम नगरीय जनसंख्या प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश : अंडमान निकोबार ★ सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य : (1) बिहार {1106} (2) प. बंगाल {1028} ★ न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य : (1) अरुणाचल प्रदेश {17} (2) मिजोरम {52} ★ सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दिल्ली (11320) ★ न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला केन्द्रशासित प्रदेश : अंडमान निकोबार (46) ★ सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य : (1) केरल {1084} , (2) तमिलनाडु {996} ★ न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य : (1) हरियाणा {879} , (2) जम्मू-कश्मीर {889} ★ सर्वाधिक लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश : पुदुचेरी (1037) ★ न्यूनतम लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दमन व द्वीप (618) ★ सर्वाधिक शिशु (0-6 वर्ष) लिंगानुपात वाला राज्य : अरूणाचल प्रदेश (972) ★ न्यूनतम शिशु लिंगानुपात वाला राज्य : हरियाणा (834) ★ सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश : अंडमान निकोबार (968) ★ न्यूनतम शिशु लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दिल्ली (871)

5:54 AM

जनगणना 2011 Part- 2


★ सर्वाधिक साक्षरता प्रतिशत वाला राज्य : (1) केरल {94%} , (2) मिजोरम {91.3%} ★ न्यूनतम साक्षरता प्रतिशत वाला राज्य : (1) बिहार {61.8%} , (2) अरूणाचल प्रदेश {65.4%} ★ सर्वाधिक साक्षरता प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश : लक्षद्वीप (91.8%) ★ न्यूनतम साक्षरता प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दादर एवं नगर हवेली (76.2%) ★ सर्वाधिक पुरूष साक्षरता प्रतिशत वाला राज्य : केरल (96.1%) ★ न्यूनतम पुरूष साक्षरता वाला राज्य : बिहार ★ सर्वाधिक पुरूष साक्षरता वाला केन्द्रशासित प्रदेश : लक्षद्वीप (95.6%) ★ न्यूनतम पुरूष साक्षरता वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दादर व नगर हवेली ★ सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला राज्य : केरल (92.1%) ★ न्यूनतम महिला साक्षरता वाला राज्य : बिहार ★ सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला केन्द्रशासित प्रदेश : लक्षद्वीप (87.9%) ★ न्यूनतम महिला साक्षरता वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दादर व नगर हवेली ★ सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य : मेघालय (27.9%) ★ न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य : नगालैण्ड (-0.6%) ★ सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दादर एवं नगर हवेली (55.9%) ★ न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य : लक्षद्वीप (6.3%) ★ सर्वाधिक अनुसूचित जाति (SC) जनसंख्या वाला राज्य : उत्तर प्रदेश ★ सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य : पंजाब (31.9%) ★ सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दिल्ली (28.12 लाख) ★ सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश : चण्डीगढ (18.9%) ★ सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति (ST) जनसंख्या वाला राज्य : मध्य प्रदेश ★ सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य : मिजोरम (94.4%) ★ सर्वाधिक ST जनसंख्या वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दादर व नगर हवेली ★ सर्वाधिक ST जनसंख्या प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश : लक्षद्वीप (94.8%)

Wednesday, March 6, 2024

7:36 AM

Important Appointment 2024


 Chairman of the Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) – Anil Kumar Lahoti (replace PD Vaghela)

-Indian Army’s 1st Woman Subedar – Preeti Rajak -CMD for Colliers Project Leaders Middle East – Sankey Prasad CEO of Jindal Stainless Ltd – Tarun Khulbe CEO of PepsiCo India – Jagrut Kotecha (replace Ahmed El Sheikh)
7:28 AM

उत्तर प्रदेश का नाम / चिन्ह/राजधानी


 → प्रदेश का नाम

1836 से उत्तर-पश्चिम प्रान्त 1877 से उत्तर-पश्चिमी प्रांत आगरा एवं अवध 1902 से आगरा एवं अवध का संयुक्त प्रां 1937 से केवल संयुक्त प्रान्त 24 जनवरी, 1950 से उ0 प्र0 → राज्य का पुनर्गठन - 1 नवम्बर, 1956 को → राज्य का विभाजन - 9 नवम्बर 2000 ( 13 जिलों को काटकर उत्तराखण्ड बना) → प्रथम राजकीय भाषा (घोषणा) – अक्टूबर, 1947 से देवनागरी लिपि में हिन्दी → द्वितीय राजकीय भाषा - 1989 से उर्दू → राजकीय पशु - बारहसिंगा → राजकीय वृक्ष - अशोक → राजकीय पुष्क - पलाश या टेंसू (4 जनवरी, 2011 से) → राजकीय खेल - हॉकी → राजकीय चिन्ह – 1 वृत्त में 2 मछली, 1 तीर-धनुष (यह चिन्ह 1938 में स्वीकृत हुआ)
7:24 AM

इच्छा | विभिन्न प्रकार की इच्छाएँ


• किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा - अभीप्सा

• सांसारिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा - एषणा • कार्य करने की इच्छा - चिकीर्षा • जानने की इच्छा - जिज्ञासा • जीतने, दमन करने की इच्छा - जिगीषा • किसी को जीत लेने की इच्छा रखने वाला - जिगीषु • किसी को मारने की इच्छा - जिघांसा • भोजन करने की इच्छा - जिघत्सा • ग्रहण करने, पकड़ने की इच्छा - जिघृक्षा • जिंदा रहने की इच्छा - जिजीविषा • ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा - ज्ञानपिपासा • तैर कर पार जाने की इच्छा - तितीर्षा • धन की इच्छा रखने वाला - धनेच्छु • पीने की इच्छा रखने वाला - पिपासु • फल की इच्छा रखने वाला - फलेच्छु • खाने का इच्छुक - बुभुक्षु • जो अत्यधिक भूखा हो - बुभुक्षित • मोक्ष की इच्छा रखने वाला - मुमुक्षु • खाने की इच्छा - बुभुक्षा • जो अत्यधिक भूखा हो - बुभुक्षित • मरने की इच्छा - मुमुर्षा • मरणासन्न अवस्था वाला/मरने को इच्छुक - मुमूर्षु • युद्ध की इच्छा रखने वाला - युयुपसु • युद्ध करने की इच्छा - युयुत्सा • शुभ चाहने वाला - शुभेच्छु • हित चाहने वाला - हितैषी
7:08 AM

पहले देश ने बनाया गर्भपात को संवैधानिक


गर्भपात को संवैधानिक अधिकार बनाने वाला फ्रांस पहला देश बना। फ्रांस में गर्भपात कराना अब संवैधानिक अधिकार बना दिया गया है. फ्रांस दुनिया का पहला देश है, जिसने गर्भपात कराने का अधिकार अपने संविधान में शामिल किया है. गर्भपात को संवैधानिक अधिकार बनाने के लिए फ्रांस के 1958 के संविधान में संशोधन किया गया. इसके ज़रिये महिलाओं को गर्भपात कराने की आज़ादी दी गई है. फ्रांस की संसद में इस संशोधन के पक्ष में 780 वोट पड़े, जबकि विरोध में सिर्फ 72. संशोधन पारित होते ही संसद सदस्यों ने खड़े होकर इसका स्वागत किया. संशोधन पारित होने के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे फ्रांस के लिए गर्व का विषय करार दिया. उन्होंने कहा कि ये संविधान संशोधन पूरी दुनिया को एक संदेश देगा. हालांकि गर्भपात विरोधी संगठनों ने सरकार के इस कदम का विरोध किया है. रोमन कैथोलिक चर्च का मुख्यालय वेटिकन भी इसके विरोध में है.

Sunday, March 3, 2024

2:36 AM

कुछ अम्लों की प्राकृतिक उपस्थिति


• एसिटिक एसिड - सिरका • एस्कॉर्बिक एसिड - आंवला • अमीनो एसिड - प्रोटीन • ब्यूटिरिक एसिड - बासी मक्खन • कार्बोनिक एसिड - शीतल पेय • साइट्रिक एसिड - खट्टे फल (नींबू, संतरा) • फॉर्मिक एसिड (मेथैनोइक) - मधुमक्खियों और चींटियों का डंक • ग्लूटेनिक एसिड - गेहूं • हाइड्रोक्लोरिक एसिड - गैस्ट्रिक जूस • लैक्टिक एसिड - खट्टा दूध, मांसपेशियाँ • मैलिक एसिड - सेब • ओलिक एसिड - जैतून का तेल • ऑक्सालिक एसिड - टमाटर • टार्टरिक एसिड - अंगूर, इमली • टैनिक एसिड - चाय • यूरिक एसिड - मूत्र

Important - ये पढ़ के जाए एग्जाम में एक नंबर इससे पूछा जाता है।अगर आपने APS का एग्जाम दिया था तो अपने देखा होगा मधुमक्खी और चींटियों वाला प्रश्न पूछा गया था
2:31 AM

वर्ष 2023 में आए हुए तूफ़ानों की सूची


 तूफ़ानों के नाम     -      नामकरण

   मोचा                -         यमन
   बिपरजॉय         -         बांग्लादेश
   तेज                  -        भारत
   हामून                -        ईरान
   मिधिली             -        मालदीव
   मिचौंग              -        म्यांमार

2:18 AM

‘शुचिता’ शब्द के हिन्दी पर्यायवाची शब्द


‘शुचिता’ शब्द के हिन्दी पर्यायवाची शब्द हैं –

पवित्रता, ईमानदारी, निर्दोषता, स्वच्छता, शुद्धता, शुद्धि, सफ़ाई, पवित्रता, प्रायश्चित, सफ़ेदी, रजतिमा, धवलता, श्वेतिमा, श्वेतता, निष्कलंकता, सफ़ाई, निर्दोषता, स्वच्छता, पवित्रता, पाकी। यहाँ कुछ ऐसे पर्यायवाची शब्द भी हो सकते हैं जो आंशिक रूप से ‘शुचिता’ शब्द के अर्थ से मेल खाते हों। आप नीचे दिए गए शब्दों पर क्लिक करके उनका अर्थ जान सकते हैं। 'शुचिता' के विलोम शब्द अशुचित्व,कर्तव्यता,असौच,अशौच, अशुचिता अपावंता,अशौचत्व, अपवित्रता, उच्छिष्टता

Important -- शुचिता शब्द का प्रयोग हाल में आयोग ने पेपर के बाद अपने notification में किया जिसमे कहा गया की पेपर शुचिता पूर्वक हो गया है। तो ये शब्द आप लोग पढ़ के जाए आपको किसी न किसी एग्जाम में मिल सकता है।

Thursday, February 15, 2024

7:12 AM

World Hippo Day - 15 February


विश्व हिप्पो (दरियाई घोड़ा) दिवस 🦛 हर साल 15 फरवरी को विश्व हिप्पो दिवस दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्तनपायी को मनाने के लिए एक विशेष दिन प्रदान करता है। यह दरियाई घोड़े के बारे में और जानने का भी दिन है। हिप्पो शब्द का अनुवाद प्राचीन ग्रीक में रिवर हॉर्स के रूप में किया जाता है। विशालकाय जानवर का वजन 8,000 पाउंड है। दुनिया में केवल एक ही महाद्वीप है जहां आप हिप्पो पा सकते हैं। वह महाद्वीप है अफ्रीका। हिप्पो अफ्रीका के 30 से अधिक देशों के मूल निवासी हैं। ये शाकाहारी जंगल में 50 साल तक जीवित रहते हैं। इस ग्रह पर दरियाई घोड़े की केवल दो प्रजातियाँ हैं। इनमें आम दरियाई घोड़ा और बौना दरियाई घोड़ा शामिल हैं। 1989 में हाथी दांत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर प्रतिबंध के बाद हिप्पो दांतों की मांग बढ़ गई। हिप्पो दांतों के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने के हालिया प्रयासों के बावजूद, जानवर को कमजोर के रूप में वर्गीकृत किया गया है। वर्षों से, हिप्पो आबादी में सबसे महत्वपूर्ण गिरावट कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में हुई है।

हर साल 15 फरवरी को विश्व हिप्पो दिवस दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्तनपायी को मनाने के लिए एक विशेष दिन प्रदान करता है। यह दरियाई घोड़े के बारे में और जानने का भी दिन है।

हिप्पो शब्द का अनुवाद प्राचीन ग्रीक में रिवर हॉर्स के रूप में किया जाता है। विशालकाय जानवर का वजन 8,000 पाउंड है। दुनिया में केवल एक ही महाद्वीप है जहां आप हिप्पो पा सकते हैं। वह महाद्वीप है अफ्रीका। हिप्पो अफ्रीका के 30 से अधिक देशों के मूल निवासी हैं। ये शाकाहारी जंगल में 50 साल तक जीवित रहते हैं। इस ग्रह पर दरियाई घोड़े की केवल दो प्रजातियाँ हैं। इनमें आम दरियाई घोड़ा और बौना दरियाई घोड़ा शामिल हैं।

1989 में हाथी दांत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर प्रतिबंध के बाद हिप्पो दांतों की मांग बढ़ गई। हिप्पो दांतों के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने के हालिया प्रयासों के बावजूद, जानवर को कमजोर के रूप में वर्गीकृत किया गया है। वर्षों से, हिप्पो आबादी में सबसे महत्वपूर्ण गिरावट कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में हुई है।