Study Hunts

The Future Begins Here!

LightBlog

Breaking

Showing posts with label BANKING. Show all posts
Showing posts with label BANKING. Show all posts

Thursday, March 7, 2024

5:58 AM

जनगणना 2011 Part- 1


★ भारत मे जनगणना की शुरूआत 1872 मे लॉर्ड मेयो के कार्यकाल मे हुयी थी। ★ भारत मे नियमित जनगणना की शुरूआत 1881 मे लॉर्ड रिपन के कार्यकाल मे हुयी थी। ★ 1881 मे जनगणना आयुक्त W.W. Plodan थे जबकि 1951 मे स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना के समय जनगणना आयुक्त R.A. Gopalswami थे। ★ दशकीय जनगणना की शुरुआत 1790 से अमेरिका मे हुयी। ★ 2011 की जनगणना यानी 15वीं जनगणना (स्वतंत्र भारत की 7वीं जनगणना) की शुरुआत महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त Dr. C. Chandramauli के द्वारा Apr 1, 2010 से की गयी। ★ जनगणना 2011 का शुभंकर “प्रगणक शिक्षिका” थी तथा इसका आदर्श वाक्य “हमारी जनगणना हमारा भविष्य” था। ★ जनगणना 2011 का अंतिम आंकडा Apr 30, 2013 को जारी किया गया। इसके अनुसार : ★ भारत की कुल जनसंख्या 1.2105 अरब है जिसमे 62.31 करोड (51.47%) पुरूष हैं एवं 58.74 करोड (48.53%) महिलायें हैं। ★ जनगणना 2011 के अनुसार देश मे अनुसूचित जाति की कुल जनसंख्या 20.14 करोड है जो देश की कुल जनसंख्या का 16.6% है। ★ जनगणना 2011 के अनुसार देश मे अनुसूचित जनजाति की कुल जनसंख्या 10.43 करोड है जो देश की कुल जनसंख्या का 8.6% है। ★ जनगणना 2011 के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5% है। ★ जनसंख्या मे वार्षिक वृद्धि दर 1.97% से घटकर 1.64% हो गयी है जबकि दशकीय वृद्धि दर 21.54% से घटकर 17.7% हो गयी है। ★ 2001 से 2011 के दौरान देश मे अनुसूचित जाति की दशकीय वृद्धि दर 20.8% रही। ★ 2001 से 2011 के दौरान देश मे अनुसूचित जाति की दशकीय वृद्धि दर 23.7% रही। ★ जनगणना 2011 के अनुसार देश की कुल जनसंख्या मे नगरीय जनसंख्या 31.2% (37.76 Crore) है जबकि ग्रामीण जनसंख्या 68.8% (83.28 Crore) है। ★ जनसंख्या घनत्व 325 प्रति वर्ग किमी से बढकर 382 प्रति वर्ग किमी हो गया है। ★ लिंगानुपात 933 से बढकर 943 हो गया है। ★ शिशु लिंगानुपात (0-6 वर्ष) 927 से घटकर 919 हो गया है। ★ अनुसूचित जातियों का लिंगानुपात 945 है। ★ अनुसूचित जनजातियों का लिंगानुपात 990 है। ★ जनसंख्या मे कुल साक्षर लोगों की संख्या 64.84% से बढकर 73% हो गयी है। ★ देश मे अब तक पूर्ण साक्षर घोषित किया गया एकमात्र राज्य Kerala है। ★ नगालैण्ड और अरूणाचल प्रदेश मे कोई भी अनुसूचित जाति (SC) निवास नही करती है। ★ हरियाणा एवं पंजाब मे कोई भी अनुसूचित जनजाति (ST) निवास नही करती है। ★ केन्द्रशासित प्रदेशों मे लक्षद्वीप तथा अंडमान निकोबार मे कोई भी अनुसूचित जाति निवास नहीं करती है। ★ दिल्ली, चंडीगढ एवं पुदुचेरी मे कोई भी अनुसूचित जनजाति निवास नही करती है। ★ जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप (64473) है। ★ सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य : (1) उत्तर प्रदेश {19.98 Crore = 16.51%} (2) महाराष्ट्र {9.28%} ★ न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य : (1) सिक्किम {6.10 लाख = 0.05%} (2) मिजोरम {0.09%} ★ सर्वाधिक जनसंख्या वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दिल्ली ★ न्यूनतम जनसंख्या वाला केन्द्रशासित प्रदेश : लक्षद्वीप ★ सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला राज्य : (1) महाराष्ट्र {5.08 Crore} , (2) उत्तर प्रदेश {4.44 करोड} ★ न्यूनतम नगरीय जनसंख्या वाला राज्य : सिक्किम (1.53 लाख) ★ सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य : गोवा (62.2%) ★ सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य : हिमाचल प्रदेश (90%) ★ सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या एवं प्रतिशतता वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दिल्ली ★ न्यूनतम नगरीय जनसंख्या प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश : अंडमान निकोबार ★ सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य : (1) बिहार {1106} (2) प. बंगाल {1028} ★ न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य : (1) अरुणाचल प्रदेश {17} (2) मिजोरम {52} ★ सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दिल्ली (11320) ★ न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला केन्द्रशासित प्रदेश : अंडमान निकोबार (46) ★ सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य : (1) केरल {1084} , (2) तमिलनाडु {996} ★ न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य : (1) हरियाणा {879} , (2) जम्मू-कश्मीर {889} ★ सर्वाधिक लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश : पुदुचेरी (1037) ★ न्यूनतम लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दमन व द्वीप (618) ★ सर्वाधिक शिशु (0-6 वर्ष) लिंगानुपात वाला राज्य : अरूणाचल प्रदेश (972) ★ न्यूनतम शिशु लिंगानुपात वाला राज्य : हरियाणा (834) ★ सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश : अंडमान निकोबार (968) ★ न्यूनतम शिशु लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दिल्ली (871)

5:54 AM

जनगणना 2011 Part- 2


★ सर्वाधिक साक्षरता प्रतिशत वाला राज्य : (1) केरल {94%} , (2) मिजोरम {91.3%} ★ न्यूनतम साक्षरता प्रतिशत वाला राज्य : (1) बिहार {61.8%} , (2) अरूणाचल प्रदेश {65.4%} ★ सर्वाधिक साक्षरता प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश : लक्षद्वीप (91.8%) ★ न्यूनतम साक्षरता प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दादर एवं नगर हवेली (76.2%) ★ सर्वाधिक पुरूष साक्षरता प्रतिशत वाला राज्य : केरल (96.1%) ★ न्यूनतम पुरूष साक्षरता वाला राज्य : बिहार ★ सर्वाधिक पुरूष साक्षरता वाला केन्द्रशासित प्रदेश : लक्षद्वीप (95.6%) ★ न्यूनतम पुरूष साक्षरता वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दादर व नगर हवेली ★ सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला राज्य : केरल (92.1%) ★ न्यूनतम महिला साक्षरता वाला राज्य : बिहार ★ सर्वाधिक महिला साक्षरता वाला केन्द्रशासित प्रदेश : लक्षद्वीप (87.9%) ★ न्यूनतम महिला साक्षरता वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दादर व नगर हवेली ★ सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य : मेघालय (27.9%) ★ न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य : नगालैण्ड (-0.6%) ★ सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दादर एवं नगर हवेली (55.9%) ★ न्यूनतम दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य : लक्षद्वीप (6.3%) ★ सर्वाधिक अनुसूचित जाति (SC) जनसंख्या वाला राज्य : उत्तर प्रदेश ★ सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य : पंजाब (31.9%) ★ सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दिल्ली (28.12 लाख) ★ सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश : चण्डीगढ (18.9%) ★ सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति (ST) जनसंख्या वाला राज्य : मध्य प्रदेश ★ सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य : मिजोरम (94.4%) ★ सर्वाधिक ST जनसंख्या वाला केन्द्रशासित प्रदेश : दादर व नगर हवेली ★ सर्वाधिक ST जनसंख्या प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश : लक्षद्वीप (94.8%)

Wednesday, March 6, 2024

Sunday, March 3, 2024

2:36 AM

कुछ अम्लों की प्राकृतिक उपस्थिति


• एसिटिक एसिड - सिरका • एस्कॉर्बिक एसिड - आंवला • अमीनो एसिड - प्रोटीन • ब्यूटिरिक एसिड - बासी मक्खन • कार्बोनिक एसिड - शीतल पेय • साइट्रिक एसिड - खट्टे फल (नींबू, संतरा) • फॉर्मिक एसिड (मेथैनोइक) - मधुमक्खियों और चींटियों का डंक • ग्लूटेनिक एसिड - गेहूं • हाइड्रोक्लोरिक एसिड - गैस्ट्रिक जूस • लैक्टिक एसिड - खट्टा दूध, मांसपेशियाँ • मैलिक एसिड - सेब • ओलिक एसिड - जैतून का तेल • ऑक्सालिक एसिड - टमाटर • टार्टरिक एसिड - अंगूर, इमली • टैनिक एसिड - चाय • यूरिक एसिड - मूत्र

Important - ये पढ़ के जाए एग्जाम में एक नंबर इससे पूछा जाता है।अगर आपने APS का एग्जाम दिया था तो अपने देखा होगा मधुमक्खी और चींटियों वाला प्रश्न पूछा गया था
2:31 AM

वर्ष 2023 में आए हुए तूफ़ानों की सूची


 तूफ़ानों के नाम     -      नामकरण

   मोचा                -         यमन
   बिपरजॉय         -         बांग्लादेश
   तेज                  -        भारत
   हामून                -        ईरान
   मिधिली             -        मालदीव
   मिचौंग              -        म्यांमार

2:18 AM

‘शुचिता’ शब्द के हिन्दी पर्यायवाची शब्द


‘शुचिता’ शब्द के हिन्दी पर्यायवाची शब्द हैं –

पवित्रता, ईमानदारी, निर्दोषता, स्वच्छता, शुद्धता, शुद्धि, सफ़ाई, पवित्रता, प्रायश्चित, सफ़ेदी, रजतिमा, धवलता, श्वेतिमा, श्वेतता, निष्कलंकता, सफ़ाई, निर्दोषता, स्वच्छता, पवित्रता, पाकी। यहाँ कुछ ऐसे पर्यायवाची शब्द भी हो सकते हैं जो आंशिक रूप से ‘शुचिता’ शब्द के अर्थ से मेल खाते हों। आप नीचे दिए गए शब्दों पर क्लिक करके उनका अर्थ जान सकते हैं। 'शुचिता' के विलोम शब्द अशुचित्व,कर्तव्यता,असौच,अशौच, अशुचिता अपावंता,अशौचत्व, अपवित्रता, उच्छिष्टता

Important -- शुचिता शब्द का प्रयोग हाल में आयोग ने पेपर के बाद अपने notification में किया जिसमे कहा गया की पेपर शुचिता पूर्वक हो गया है। तो ये शब्द आप लोग पढ़ के जाए आपको किसी न किसी एग्जाम में मिल सकता है।

Thursday, October 25, 2018

5:41 AM

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के महत्‍वपूर्ण तथ्‍य - Important Facts Of Regional Rural Bank


क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (Regional Rural Banks) यानि आरआरबी का प्रमुख उद्देश्य सीमांत किसानों खेतिहर मजदूरों कारीगरों और ग्रामीण क्षेत्र के छोटे उद्यमियों को चरण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है आईये जानते हैं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के महत्‍वपूर्ण तथ्‍य - Important facts of Regional Rural Bank

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के महत्‍वपूर्ण तथ्‍य - Important facts of Regional Rural Bank

भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्‍थापना 2 अक्‍टूबर, 1975 को एक अध्‍यादेश के प्रावधानों और आरआरबी अधिनियम, 1976 को पारित अध्यादेश तहत की गई। शुरूआत में ग्रामीण बैंकों को निम्‍न स्‍तर पर खोला गया और एक साथ पांच क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक स्‍थापित किए गए। बाद में भारत के अन्‍य राज्‍यों में इसको विस्‍तृत रूप से  क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की स्‍थापना की गयी। इन बैंकों को स्‍थापित करने का मुख्‍य  कृषि और दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं को प्रदान कराना था। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का गठन नरसिंह समिति की सफारिशों पर हुआ।

देश का पहला ग्रामीण बैंक प्रथमा बैंक हुआ जिसकी कुल पूंजी 5 करोड़ रूपये थी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को शक्तिशाली बनाने के लिए इन्‍हें वर्ष 2005 में चरणबद्ध तरीके से इन बैंकों को एक दूसरे से जोड़ने की प्रक्रिया की शुरूआत की गई जो वर्तमान समय में भी जारी है। सिक्किम और गोवा दो ऐसे राज्‍य है जहां पर आज तक कोई भी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक स्‍थापित नहीं है। 

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का स्‍वामित्‍व भारत सरकार, संबंधित राज्‍य सरकार तथा इनके प्रवर्तक बैंकों के पास होता है। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की पूंजी में केंद्र व राज्‍य सरकार का हिस्‍सा 50% व 15% क्रमश होता है बाकी 35% हिस्‍सा प्रर्वतक बैंक का होता है। भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा 9 अप्रैल, 2012 एक अधिसूचना जारी की गई जिसमें ग्रामीण बैंकों को धनराशियों के ऑनलाइन ट्रांसफर करने की सुविधा दी गई और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को केंद्रीयकृत भुगतान प्रणाली से जोड़ा गया जिससे क्षेत्रीय बैंक रियल टाइम ग्रास सेटेलमेंट (RTGS) व नेशनल इलेक्‍ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) के द्वारा धनराशियों को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। 

प्रथम पांच क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

  1. मुरादाबाद-(उत्‍तर प्रदेश) 
  2. गोरखपुर-(उत्‍तर प्रदेश) 
  3. भिवानी-(हरियाणा) 
  4. जयपुर-(राजस्‍थान) 
  5. माल्‍दा-(पश्चिम बंगाल) 
बाद में देश के अन्‍य भागों में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का विस्‍तार किया गया।

Thursday, September 27, 2018

7:55 AM

सूर्य शक्ति किसान योजना – Surya Shakti Kisan Yojana


  • इस योजना में सरकार किसानों को खेतों में सोलर पैनल लगाने के लिए एक बड़ी राशि की सब्सिडी भी देगी.
  • सरकार का मानना है कि इस योजना से प्रति वर्ष 175 मेगावाट बिजली प्राप्त हो सकेगी
  • राज्य के किसान पांच फीसद रकम लगाकर अपने खेतों में सोलर पैनल लगा सकेंगे
  • किसान 60 फीसद रकम सरकार देगी और 35 फीसद उन्हें कर्ज लेना होगा
  • इससे पैदा होने वाली बिजली का किसान इस्तेमाल करेंगे और बची बिजली सरकार को बेचेंगे
  • सरकार इन किसानों से सात वर्ष तक सात रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदेगी
  • इस योजना के तहत किसानों को कम वोल्टेज की समस्या के बिना दिन में 12 घंटे बिजली मिलेगी
  • इस योजना के तहत 33 जिलों में लगभग 12700 किसानों को लाभांवित्‍त किया जाऐगा

Monday, September 24, 2018

7:24 AM

जानें पैराडाइज पेपर के बारे में - Know What Is Paradise Papers

जानें पैराडाइज पेपर के बारे में - Know What is Paradise Paper

दरअसल पैराडाइज पेपर कुछ उसी तरह जैसा कि कुछ महीने पहले पनामा पेपर का नाम आया था पैराडाइज पेपर में एक करोड तैतीस लाख दस्‍तावेज शामिल हैंं इस पेपर में दुनियॉ के 180 देशों के नागरिकों के वित्‍तीय लेन देन की जानकारी है भारत के करीव 714 लोगों के नाम इन दस्‍तावेजों में हैं पैराडाइज पेपर उन फर्म और फर्जी कंपनियों के बारे में बताया गया है जो दुनिया भर में अमीरों और ताकवर लोगों के पैसा को दूसरे देशों में भेजने में उनकी मदद करते हैं इन पेपरों को एक जर्मन अखवार सुडॉयचे साइटुंग ने हासिल किया इन दस्‍तावेजों की जॉच पत्रकारों के अंतराष्‍ट्रीय संगठन इंटनेशनल कंसोटियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट (ICIJ) की है  इंटनेशनल कंसोटियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट ने इन दस्‍तावेजों को पढने और इनके विश्‍लेषण के लिए दुनियॉभर के 96 समाचार संस्‍थानों के पत्रकारों की मदद ली है इस काम भारतीय अखबार इंडियन ऐक्‍सप्रेस भी शामिल है पैराडाइज पेपर्स का केंद्र Appleby नाम की एक लॉ फर्म है जो बरमूडा, ब्रिटेन के वर्जिन आईलैंड, केमैन आईलैंड, आइल ऑफ मैन और जर्सी से ऑपरेट करती है

Sunday, September 23, 2018

2:46 AM

बैंक टैग लाइन और स्‍लोगन - Banks Tag Line And Slogan

बैंक टैग लाइन और स्‍लोगन - Banks Tag Line Aur Slogan

  1. आंध्र बैंक (Andhra Bank) – जहां भारत की बैंक है (Where India Banks)
  2. आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) – बैंकिंग सभी के लिए, 'आओ सोचें बड़ा " (Banking For All, “Aao Sochein Bada”)
  3. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) – हम है ना, खयाल आपका (Hum Hai Na, Khyal Apka)
  4. इंडियन ओवरसीज बैंक ( Indian Overseas Bank) – अच्छे लोगों के साथ विकसित करने के लिए (Good people to grow with)
  5. इंडियन बैंक ( Indian Bank) – आपका तकनीक अनुकूल बैंक (Your Tech Friendly Bank)
  6. इलाहाबाद बैंक ( Allahabad Bank) - ट्रस्ट की एक परंपरा (A Tradition of Trust)
  7. ईसीजीसी बैंक (ECGC Bank) – आप निर्यात पर ध्यान केंद्रित करें। हम जोखिम को कवर करेंगे (You focus on exports. We cover the risks)
  8. एक्सिस बैंक (Axis Bank) – बदलती का नाम जिंदगी (Badhti Ka naam Zindagi)
  9. एचएसबीसी (HSBC) - दुनिया के स्थानीय बैंक (The world’s local bank)
  10. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) - हम समझते हैं वास्तव में आपकी दुनिया (We understand your world indeed)
  11. ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स( Oriental Bank of Commerce) – जहां हर व्यक्ति के लिए प्रतिबद्ध है (Where every individual is committed)
  12. केनरा बैंक (Canara Bank) –  हम साथ कर सकते हैं (Together We Can)
  13. कॉरपोरेशन बैंक (Corporation Bank) – एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (A Premier Public Sector Bank)
  14. देना बैंक (Dena Bank) - भरोसेमंद पारिवारिक बैंक (Trusted Family Bank)
  15. पंजाब एंड सिंध बैंक ( Punjab & Sind Bank ) - जहां सेवा जीवन का एक रास्ता है (Where service is a way of life)
  16. बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) - बैंकिंग परे रिश्ता (Relationship beyond banking)
  17. बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) - भारत की अंतर्राष्ट्रीय बैंक (India’s International Bank)
  18. बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) - एक परिवार एक बैंक (One family one bank)
  19. भारतीय महिला बैंक (Bhartiya Mahila Bank) – महिला सशक्तीकरण (Empowering Women)
  20. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) - सभी तरह आप के साथ, शुद्ध बैंकिंग और कुछ नहीं, हम पर देश के बैंकों (With you all the way, Pure Banking Nothing Else, The Nation’s banks on us)
  21. सिडीकेट बैंक (Syndicate Bank) - विश्‍वनीय और मैञीपूर्ण (Faithful and Friendly )
  22. यस बैंक (Yes Bank) – हमारी विशेषज्ञता का अनुभव (Experience our Expertise)
  23. यूको बैंक (UCO Bank) – अपने पर भरोसा सम्मान (Honours Your Trust)
  24. यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ( United Bank of India) – बैंक शुरू होता है "आपके" साथ (The Bank that begins with “U”)
  25. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया( Union Bank of India ) – अच्छे लोगों के साथ बैंक (Good People to Bank with)
  26. विजया बैंक (Vijaya Bank) - एक दोस्त तुम पर कर सकते हैं बैंक (A friend you can bank on)
  27. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) – "आप के लिए केंद्रीय 1911 के बाद" (“Central To you Since 1911”)

Friday, September 21, 2018

3:26 AM

बेसल मानक क्‍या है - What Is Basal Standard In Hindi


बेसल मानक (Basal Standard) एक अंतर्राष्ट्रीय मानक है जिससे वैश्विक स्तर पर बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए शुरू किया गया था 1980 में स्विट्जरलैंड के शहर बेसल से शुरू किया गया था इसलिए इसका नाम बेसल मानक रखा गया है आइए विस्तार से जानते हैं क्या है बेसल मानक What is Basal Standard in Hindi

असल में स्विट्जरलैंड के शहर बेसल में बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटेलमेंट्स (BIS : Bank for International Settlements) का मुख्यालय भी है BIS केंद्रीय बैंकों के बीच वित्तीय स्थिरता के समान अलग और बैंकिंग नियमों के आम मानकों के साथ सहयोग को बढ़ावा देता है यह दुनिया का सबसे पुराना वित्तीय संगठन संगठन है जो 17 मई 1930 को स्थापित किया गया था वर्ष 1974 में G-10 देशों द्वारा बैंकिंग पर्यवेक्षण के लिए ‘बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटेलमेंट्स’ के तत्वावधान में ‘बेसल समिति’ का गठन किया गया था।

1980 में BCBS द्वारा मापदण्‍ड तैयार किये गये जो मुख्य रूप से बैंकों और वित्तीय प्रणाली के जोखिम पर केंद्रित थे उन सेट को बेसल समझौता/बेसल मानक-1 (Basal Standard) कहा गया इन समझौतों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था के दायित्वों को पूरा करने और अप्रत्याशित नुकसान को अवशोषित करने के लिए वित्तीय संस्थानों के अकाउंट में पर्याप्त पूंजी है या नहीं भारत में भी बैंकिंग प्रणाली के लिए बेसल समझौता/बेसल मानक (Basal Standard) को स्वीकार कर लिया अब तक मुख्य रूप से तीन बेसल समझौते अब तक अस्तित्व में आ चुके हैं 
  1. बेसल मानक-1 (1980) मुख्य रूप से बैंकों और वित्तीय प्रणाली के जोखिम पर केंद्रित
  2. बेसल मानक-2 (2004) इसका मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय वित्तीय जोखिमों से निपटने का था
  3. बेसल मानक-3 (2010) यह बैंकों की पूंजी पर्याप्तता अनुपात का नया अंतर्राष्ट्रीय मानक है। इसके अंतर्गत जोखिम कम करने के लिए बैंकों को ज्यादा पूंजी रखनी होगी।
बासेल III उपायों का उद्देश्य है– 
  1. वित्तीय और आर्थिक अस्थिरता से पैदा हुए उतार– चढ़ाव से निपटने में बैंकिंग क्षेत्र की क्षमता में सुधार लाना। 
  2. जोखिम प्रबंधन क्षमता और बैंकिंग क्षेत्र के प्रशासन में सुधार लाना। 
  3. बैंक की पारदर्शिता एवं खुलासे को मजबूत बनाना। 
  4. वित्तीय क्षेत्र विधायी सुधार आयोग (एफएसएलआरसी) की गैर-विधायी सिफारिशों का कार्यान्वयन. 
  5. निवेशकों को वित्तीय परिसंपत्तियों की समस्त श्रेणियों का एक सिंगल व्यू उपलब्ध कराने के लिए एक रिपोजिटरी स्थापित करने का मुद्दा.
  6. बासेल-III विनियमों और पर्यवेक्षीय पूँजीगत अपेक्षाओं को मद्देनजर रखते हुए अगले पाँच वर्षों में बैंकिंग क्षेत्र की पूंजीगत आवश्यकताएँ सुझाने के उपाय.
  7. साथ ही, इसमें वित्तीय क्षेत्र के लिए एक कारगर समाधान तंत्र स्थापित करने के उपायों पर भी विचार किया
भारत में बेसल मानक का अनुपालन पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के तहत भारत में कार्यरत सभी बैंकों में बेसल मानकों का अनुपालन कर लिया है बासेल-III तृतीय मानक भारत में 2013 से लागू कर दिया गया है जो 2018 तक पूर्ण रूप से लागू हो जाएगा बेसल मानक के अनुसार भारत सरकार ने बैंकों के पूंजी आधार में वृद्धि हेतु समय-समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना भी प्रारंभ कर दिया है
3:23 AM

स्विफ्ट कोड क्या है - What Is Swift Code In Hindi


अक्सर जो लोग किसी दूसरे देश में रहते हैं और उन्हें भारत में अपनी किसी बैंक में पैसा ट्रांसफर करना है तो उनको उस बैंक के Swift Code की आवश्यकता होती है बिना Swift Code के आप किसी भी देश से भारत में पैसा ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं Swift Code का पूरा अर्थ होता है सोसायटी फॉरवर्ड इंटरबैंक फाइनेंसियल टेलीकम्यूनिकेशन Swift एक संस्था है जो एक प्रकार का नेटवर्क उपलब्ध कराती है जिससे आप पूरे विश्व में किसी भी देश में सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से अपनी वित्तीय लेनदेन संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकते हैं अधिकांश अंतरराष्ट्रीय इंटर बैंक Swift नेटवर्क का ही प्रयोग करते हैं Swift संस्था की स्थापना 1973 में कॉपरेटिव सोसायटी के रूप में बेल्जियम में की गई थी 

स्विफ्ट कोड असल में 11 डिजिट का एक यूनिक कोड होता है जो बैंक की प्रमुख शाखाओं को इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन करने के प्रदान किया जाता है स्विफ्ट कोड के माध्यम से केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर की ही बैंक ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं अगर आप किसी दूसरे देश से अपने बैंक में पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आपको जरूरत होगी अपने बैंक अकाउंट नंबर की और अपनी बैंक शाखा के स्विफ्ट कोड की 

Swift Code बैंक की कुछ प्रमुख शाखाओं को ही प्रदान किया जाता है अगर आपके बैंक की शाखा को स्विफ्ट कोड नहीं दिया गया है और आपको किसी बाहर देश से पैसा अपने बैंक में ट्रांसफर कराना है तो आप अपने बैंक के किसी नजदीकी बैंक का स्विफ्ट कोड इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे आप अगर आगरा में रहते हैं तो आप आगरा की किसी भी बैंक का स्विफ्ट कोड इस्तेमाल कर सकते हैं 

किसी बैंक का Swift Code कैसे पता करें 


मान लीजिये आपका बैंक अकांउट SBI में हैं तो आपको Google में टाइप करना होगा sbi bank swift code यहां आपको SBI के सभी Swift Code दिखाई दे जायेगें इसी प्रकार आप किसी भी बैंक का Swift Code देखने के लिये पहले गूगल सर्च में उसे बैंक का नाम + swift code टाइप करें अगर फिर भी आपको अपनी बैंक का swift code नहीं मिलता है तो आप अपनी बैंक शाखा से सम्‍पर्क करें

Wednesday, September 19, 2018

9:15 AM

क्या है बिटकॉइन - What Is Bitcoin In Hindi


12 मई 2017 को दुनिया भर के 100 देशों में Ransomware Cyber Attack हुआ है, जिसमें हैकर्स द्वारा फिरौती के रूप में बिटकॉइन (Bitcoin) की मॉग की गयी है  लेकिन आप जानते हैं कि ये बिटकॉइन (Bitcoin)क्या होती है अगर नहीं तो जानिये -  What is Bitcoin in Hindi  - क्या है बिटकॉइन

What is Bitcoin - क्या है बिटकॉइन

बिटकॉइन (Bitcoin) के कई नाम हैं ई-मुद्रा भी कह सकते हैं। यानि यह आपके नोटों की तरह नहीं होती है, केवल कंप्यूटर पर ही दिखाई देती है बिटकॉइन (Bitcoin) सीधे अापके जेब में नहीं आती है इसलिये इसे डिजिटल करेंसी, वर्चुअल करेंसी (Virtual Currency) कहते हैं, बिटकॉइन (Bitcoin) 2009 में लॉन्‍च हुई थी। बिटकॉइन (Bitcoin) इस्तेमाल और भुगतान के लिये क्रिप्टोग्राफी (Cryptography) का इस्तेमाल किया जाता है इसलिये इसे क्रिप्टो करेंसी (Crypto currency) भी कहा जाता है। दुनिया की पहली क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) है। इसको जमा करना माइनिंग (Mining) कहलाता है। क्रिप्टो करेंसी को दुनिया के किसी भी कोने में आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है और किसी भी प्रकार की करेंसी में कनवर्ट किया जा सकता है जैसे डॉलर, यूरो, रूपया आदि।
What is Bitcoin in Hindi - बिटकॉइन क्या है

बिटकॉइन (Bitcoin) एक आभासी मुद्रा यानि वर्चुअल करेंसी (Virtual Currency) है, आप केवल ऑनलाइन खरीददारी (Online Shopping) और लेनदेन के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बिटकॉइन (Bitcoin) को माइनिंग (Mining) द्वारा कमाया जाता है और बिटकॉइन (Bitcoin) को स्टोर करने के लिये बिटकॉइन वॉलेट (Bitcoin Wallet) की आवश्यकता होती है, इसे सातोशी नाकामोतो (Satoshi Nakamoto) ने बनाया था। आज 1 Bitcoin लगभग 427 अमेरिकी डॉलर (US Dollar) यानि लगभग 28000 भारतीय रुपया(Indian Rupee) के बराबर है। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि वर्ष 2014 में 1 Bitcoin की कीमत 1000 अमेरिकी डॉलर से भी ऊपर चली गयी थी। बिटकॉइन के भुगतान के लिए क्रिप्टोग्राफी का इस्तेमाल किया जाता है।

What is Cryptography in Hindi - क्रिप्टोग्राफी क्या है

क्रिप्टोग्राफी एक प्रकार का कूट-लेखन (encode) है यानि जिसमें भेजे गये संदेश या बिटकॉइन या जानकारी को सांकेतिक शब्दों में बदलना होता है, जिससे उसे भेजने वाला या रिसिव करने वाला ही पढ जायें या खोल पायें, उदाहरण के लिये आपमें से जो लोग स्टेनोग्राफी (stenography) का एग्जाम (exam) की तैयारी कर रहे होगें उन्होंने शॉर्टहैंड (Shorthand) जरूर सीखा होगा, इसमें भी एेसा ही होता है कि आप शब्दों को अपने हिसाब से संकेतों में बदल देते हैं, जिससे या तो आप ही उसे पढ पाते हैं या दूसरा कोई व्यक्ति जो शॉर्टहैंड जानता हो, कुछ इसी तरह होती है क्रिप्टोग्राफी, इसमें भी बिटकॉइन के भुगतान हेतु कूट-लेखन द्वारा सुरक्षित किया जाता है।

Tuesday, September 18, 2018

11:40 AM

जानें क्‍या है सुकन्या समृद्धि योजना - Know What Sukanya Samriddhi Yojana In Hindi




जानें क्‍या है सुकन्या समृद्धि योजना - Know What Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi

  1. सुकन्‍या समृद्वि योजना के अन्‍तर्गत एक परिवार की ज्‍यादा से ज्‍यादा दो बेटीयों को जन्‍म के पश्‍चात 10 वर्ष तक आयु तक ही बेटी के नाम से खाता खोल सकते है  
  2. सुकन्‍या समृद्वि योजना के अन्‍तर्गत एक वर्ष में कम से कम 1000 रूपये तथा ज्‍यादा से 1 लाख 50 हजार रूपये की धनराशि से शुरूआत कर सकते है
  3. सुकन्‍या समृद्वि योजना के अन्‍तर्गत बेटी की 14 साल की उम्र तक पैसा जमा कर सकते है इस योजना में 14 साल की आयु के बाद पैसा नहीं जमा कर सकते है यदि परिवार की दो बेटी जुडवा हो तो तीसरी बेटी के नाम से एक तीसरा खाता और खुलवाया जा सकता है
  4. सुकन्‍या समृद्वि योजना के अन्‍तर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है
  5. सुकन्‍या समृद्वि योजना के अन्‍तर्गत केवल भारतीय नागरिक इस योजना का लाभ ले सकता है 
  6. सुकन्‍या समृद्वि योजना के अन्‍तर्गत भारत की सभी राष्‍ट्रीयकृत बैकों को अधिकृत किया गया है
  7. सुकन्‍या समृद्वि योजना के अन्‍तर्गत बालिका की 18 वर्ष की आयु के पश्‍चात केवल 50 प्रतिशत धनराशि निकाली जा सकती है लेकिन बालिका की मृत्‍यु के बाद खाता बन्‍द कर पूरी धनराशि निकाली जा सकती है
  8. इसके अलावा इस योजना में खाता बन्‍द करने के बाद पूर्ण धनराशि निकाली जा सकती है यदि लडकी की शादी 18 से 21 वर्ष की बीच हो तो शादी के बाद खाता बन्‍द कर दिया जायेगा
  9. केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में वर्ष 2016 में संशोधन कर न्यूनतम जमा राशि 1,000 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दी है जिससे ज्‍यादा से ज्‍यादा उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके 
आवश्‍यक दस्‍तावेज -

सुकन्‍या समृद्वि योजना के अन्‍तर्गत खाता खुलवाने के लिए खाता खुलवाने के लिए आवश्‍यक कागजात निम्‍न प्रकार है -
  • खाता खुलवाने के लिए SSY फार्म
  • अभिवावक का मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, राशनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली या टेलीफोन का बिल, पैनकार्ड
  • बच्‍चे का जन्‍म प्रमाण पत्र
11:35 AM

आईएफएससी कोड क्या होता है - What is IFSC Code In Hindi


जब आप नेटबैंकिग करते हैं तो आपसे अक्‍सर आईएफएससी कोड (IFSC Code ) पूछा जाता है, असल में RTGS और NEET करते समय आईएफएससी कोड (IFSC Code ) का इस्‍तेमाल होता है, आईये जानते हैं IFSC code क्या है? इसका क्या use होता है?

IFSC कोड का पूरा नाम इंडियन फाइनेंस सिस्टम कोड है जिसको हिंदी में भारतीय वित्तीय प्रणाली संहिता कहते हैं, जब हम नेट बैंकिंग के माध्यम से कहीं भी पैसे ट्रांसफर करते हैं तो हमें IFSC कोड की आवश्यकता होती है स्कूल का विकास इस कोड को बनाया है भारतीय रिजर्व बैंक ने इस कोर्ट में कुल 11 कैरेक्‍टर होते हैं पहले चार अक्षर बैंक को दर्शाते हैं पांचवा अंक शून्य होता है जो भविष्य के लिए सुरक्षित रखा गया है ताकि अगर कोई नया बैंक जोड़ा जाए तो उसको इसमें शामिल कर लिया जा सके और अंतिम चार अंक बैंक की शाखा को इंगित करते हैं, आज के समय में IFSC कोड बहुत महत्वपूर्ण है आपके सभी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन IFSC कोड के माध्यम से बड़ी आसानी से किए जा सकते हैं

IFSC कोड की आवश्यकता क्यों पड़ी

भारत में ढेर सारी बैंक हैं और उन सभी बैंकों की कई सारी शाखाएं हैं अब उन सभी शाखाओं को उनके पते से याद रखना बहुत मुश्किल काम है इसलिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा IFSC कोड बनाया गया है जिसके माध्यम से किसी भी शाखा जिसके माध्यम से हर शाखा का अपना एक यूनिक IFSC कोड होता है अगर आप IFSC कोड का इस्तेमाल करते हैं या इंटरनेट पर कहीं भी डालते हैं तो उससे उस बैंक की शाखा का आसानी से पता लगाया जा सकता है जिस BANK का IFSC कोड है 

आपकी बैंक का IFSC कोड क्‍या है 

अगर आप अपनी BANK का IFSC कोड पता करना चाहते हैं तो यह आपको आपके बैंक पासबुक पर मिल जाएगा इसके अलावा IFSC कोड आपके बैंक चेक बुक पर भी प्रिंट रहता है इसके अलावा अगर आप अपनी बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाते हैं तो वहां भी आपको अपनी बैंक के ब्रांच की लोकेशन के हिसाब से IFSC कोड मिल जाएगा

Saturday, September 1, 2018

7:17 PM

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक क्‍या है - What Is India Post Payment Bank


इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payment Bank) भारत का दूसरा भुगतान बैंक या पेमेंट बैंक (Payment Bank) है भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय डाक को भुगतान बैंक का व्यवसाय शुरू करने का लाइसेंस दे दिया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payment Bank) 21 अगस्त 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉन्च करने वाले थे लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु के चलते इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की लॉन्चिंग को टाल दिया गया

इस प्रक्रिया में 11 हजार डाकिये ग्राहकों को उनके दरवाजे पर वित्तीय लेन-देन सुलभ करायेंगे. देश में करीब 17 करोड़ डाकघर बचत खाते हैं, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के जरिये 650 शाखाओं में यह सुविधा उपलब्ध होगी और इसके साथ 3,250 उपकेंद्र भी इस काम में सहभागी होंगे. 

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payment Bank) में आप तीन तरह के सेविंग अकाउंट खोल सकते हैं।
  1. रेगुलर सेविंग अकाउंट (Regular Savings Account)
  2. बेसिक सेविंग अकाउंट (Basic Savings Account)
  3. डिजिटल सेविंग अकाउंट (Digital Saving Account)

रेगुलर सेविंग अकाउंट (Regular Savings Account)

रेगुलर सेविंग अकाउंट का इस्तेमाल लोग अपने खाते में धन को सुरक्षित रखने के लिए नगर निकालने के लिए और पैसे को जमा करने के अलावा अन्य कई इलाकों के लिए कर सकते हैं इस खाते पर जमा धनराशि पर आपको सालाना 4% का ब्याज भी मिलेगा और इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि इस खाते में आप कितनी भी बार धन की निकासी कर सकते हैं

बेसिक सेविंग अकाउंट (Basic Savings Account)

बेसिक सेविंग अकाउंट में रेगुलर सेविंग अकाउंट की सभी सुविधाएं आपको दी जाएंगी आप इसमें पैसा भी जमा कर सकते हैं आपको जमा किए गए धनराशि पर 4% वार्षिक ब्याज की दर से आपको जमा की गई धनराशि पर 4% वार्षिक ब्याज भी दी जाएगी लेकिन इसमें महीने में सिर्फ 4 बार ही पैसों की निकासी की जा सकती है

डिजिटल सेविंग अकाउंट (Digital Saving Account)

 जैसा कि सभी बैंक ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराती हैं उसी प्रकार इंडिया पोस्ट भी डिजिटल सेविंग अकाउंट के माध्यम से आपको नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराएगी इसके माध्यम से आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की Android एप्लीकेशन से घर बैठे ही सेविंग अकाउंट ओपन कर सकते हैं अगर आप की उम्र 18 साल से ऊपर है आपके पास पैन कार्ड है आधार कार्ड है तो आप आसानी से घर बैठे ही अकाउंट ओपन कर सकते हैं और इस खाते में जमा रकम पर भी आपको 4% की दर से सालाना ब्याज मिलेगा

Sunday, August 26, 2018

9:17 AM

भारत में बैंकिंग - Banking In India


बैंंक यानि पैसे के लेन-देन का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है अगर हमें पैसे‍ निकालने या जमा करने हों तो सबसे पहले हमें बैंक की याद आती है क्‍योंकि आपसी लेन-देन से अधिक सुरक्षित लोग बैकों के लेनदेन को मानते हैं लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि जब बैंंक नहीं थी तब पैसे का लेन-देन कैसे और कौन करता था और बैंक अस्तित्‍व में कैसे आयी -

उस समय भारत में जो लोग पैसे का लेन-देन करते थे वो धनवान होते थे या वो लोग होते थे जो बाहर शहरों में जाकर व्‍यापार करते थे लोग उन्‍हें साहूकार कहते थे, साहूकार लोगों को पैसे उधार दिया करते थे और मनमाने ढंंग से लोगों से ब्‍याज वसूलते थे, लोगों को पैसे की काफी जरूरत होने की वजह से उन्हें साहूकारों से पैसे उधार लेने पडते थे, कुछ धनवान लोगों ने अपने प्राइवेट बैंक खोलने शुरू कर दिये, इसके बाद धीरे-धीरे बैकों का उदय होने लगा लेकिन शुरूआत में लोगों को बैकों पर भरोसा नहीं था लेकिल धीरे-धीरे लोग बैकों पर भरोसा करने लगे और आज सारे विश्‍व में लोग केवल बैकों से ही लेन-देन करना सुरक्षित समझते हैं-

भारत में बैंकों का उदय - ( Evolution of Banking in India )

भारत में बैकों का उदय स्‍वतंत्रता प्रप्ति से पहले हुआ था सबसे पहले भारत अंग्रेजों 1806 में बैंक ऑफ कलकत्‍ता ( Bank of Calcutta ) के नाम से बैंक खोला था इसके बाद वर्ष 1809 इसे बैंक ऑफ बंगाल ( Bank of Bengal ) के नाम से अधिकार पत्र प्राप्‍त हुआ था इसकी स्‍थापना का मुख्‍य उद्देश्‍य जनता की सेवा करना तथा जरूरत होने पर ईस्‍ट इंडिया कंपनी ( East India Company ) की आर्थिक सहायता करना था

वर्ष 1823 बैंक ऑफ बंगाल ( Bank of Bengal ) को नोट चलाने की अनुमति प्रदान की गई इसके बाद इस बैंक को वर्ष 1839 में शाखा खोलने की अनुमति प्रदान की गई, 1840 में बैंक ऑफ बम्‍बई ( Bank of Bombay ) तथा 1843 में बैंक ऑफ मद्रास ( Bank of Madras ) की स्‍थापना हुई थी वर्ष 1921 में इन तीनों बैंकों को मिलाकर इंपीरियल बैंक ऑफ़ इंडिया (Imperial Bank of India) बना दिया गया फिर इसे वर्ष 1955 में राष्‍ट्रीयकृत कर स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया ( State Bank of India ) के रूप में फिर संगठित किया गया था

भारतीय रिज़र्व बैंक ( Reserve Bank of India )

भारत के प्रधान बैंक यानि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( Reserve Bank of India ) का राष्‍ट्रीयकरण वर्ष 1935 में हुआ था इस बैंक का कार्य भारत में कार्यरत सभी बैंकों पर नजर रखना है बैंकों के सभी नियम और लेन देन के सभी कानून रिजर्व बैंक द्वारा ही परित किये जाते हैं

इसके बाद भारत में बहुत सारे नये बैंक खुले फिर स्‍वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत सरकार ने उन बैंकों का राष्‍ट्रीयकरण करने का फैसला किया जिनकी जमा राशि 50 करोड या इससे अधिक थी और 19 जुलाई 1969 को 14 बैंकों का राष्‍ट्रीयकरण कर दिया गया, इसके बाद वर्ष 1980 ने 6 और नये बैंकों का राष्‍ट्रीयकरण किया गया, इस प्रकार कुल 20 बैंकों का राष्‍ट्रीयकरण किया गया है, जिसने नाम इस प्रकार हैं  - 

राष्ट्रीयकृत बैंकों की सूची ( List of Nationalized Banks )

  1. भारतीय स्‍टेट बैंक ( State Bank of India )
  2. इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank)
  3. आंध्रा बैंक ( Andhra Bank )
  4. बैंक ऑफ बड़ौदा ( Bank of Baroda )
  5. बैंक ऑफ इंडिया ( Bank of India )
  6. बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र ( Bank of Maharashtra )
  7. केनरा बैंक ( Canara Bank )
  8. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ( Central Bank Of India )
  9. कार्पोरेशन बैंक ( Corporation Bank )
  10. देना बैंक ( Dena Bank )
  11. इंडियन बैंक ( Indian Bank )
  12. इंडियन ओवरसीज़ बैंक ( Indian Overseas Bank )
  13. ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स ( Oriental Bank of Commerce )
  14. पंजाब एंड सिंध बैंक ( Punjab and Sind Bank )
  15. पंजाब नेशनल बैंक ( Punjab National Bank )
  16. सिंडीकेट बैंक ( Syndicate Bank )
  17. यूको बैंक ( UCO Bank )
  18. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ( Union Bank of India )
  19. यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ( United Bank of India )
  20. विजया बैंक ( Vijaya Bank )