RESULT
6:37 AM
Showing posts with label RESULT. Show all posts
Showing posts with label RESULT. Show all posts
Thursday, February 15, 2024
Monday, January 29, 2024
RESULT
9:35 PM
PET 2023 का परिणाम घोषित
लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सोमवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2023 (पीईटी) परिणाम घोषित कर दिया है। यह एक साल यानी 28 जनवरी 2025 तक के लिए वैध होगा। परीक्षा में 1260460 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पीईटी के लिए कुल 2007533 ने पंजीकरण कराया था, इसमें से 747073 ने परीक्षा छोड़ दी थी। पीईटी परिणाम आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है।
आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा परिणाम को मंजूरी दी गई। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक 31 अभ्यर्थियों द्वारा अपनी ओएमआर शीट में प्रश्न पुस्तिका पर क्रमांक अंकित नहीं किया गया या गलत अंकित कर दिया गया। इसके चलते इनका आवेदन निरस्त कर दिया गया।
UPSSSC PET Result : यूं चेक करें पीईटी 2023 रिजल्ट
स्टेप-1 - सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप-2 - इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-3- अब पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करना होगा।
स्टेप-4 - रिजल्ट सामने होगा।
स्टेप-5- रिजल्ट डाउनलोड करके एक प्रति अपने पास रख लें।
पीईटी-2022 का परिणाम 25 जनवरी 2023 को घोषित किया गया था। यह एक वर्ष यानी 24 जनवरी 2024 तक के लिए मान्य है। आयोग द्वारा इस अवधि तक भर्ती के लिए निकाले जाने वाले विज्ञापन के लिए ये मान्य होंगे। इसके बाद पीईटी-2023 वाले पात्र माने जाएंगे। यह भी एक साल के लिए मान्य होगा।


